UP Employees DA Hike : उत्तर प्रदेश के 14 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा मिला है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाए जा रहा है। कर्मचारियों की सैलरी में 6480 की बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार साल में दूसरी बार महंगाई भत्ता बढ़ाने जा रही है।
महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को उनकी वास्तविक सैलरी दिलाने का काम करता है। अब उत्तर प्रदेश में जुलाई 2025 का DA बढ़ाया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। कर्मचारियों के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत अंतिम बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग (7th pay commission Update) के तहत सैलरी दी जा रही है। सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को आखिरी बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR) में इजाफा हो जाएगा।
कैसे किया जाता है महंगाई भत्ता कैलकुलेट
उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ते की गणना सातवें वेतन आयोग (DA Hike UP) के तहत की जाती है। औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों पर महंगाई भत्ता आधारित होता है। जुलाई 2024 से जून 2025 तक ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के औसत आंकड़े 143.6 पर आ गए हैं। इसके आधार पर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तय हो गई है।
साल में दो बार रिवाइज किया जाता है महंगाई भत्ता
साल में दो बार महंगाई भत्ते (DA Revise) को रिवाइज किया जाता है। महंगाई भत्ते की गणना जनवरी और जुलाई से लागू होती है। इसकी घोषणा में थोड़ा समय लगता है। फिलहाल कर्मचारियों को जनवरी 2025 तक का महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जल्द ही जुलाई 2025 का महंगाई भत्ता मिलने लग जाएगा।
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
उत्तर प्रदेश (UP Employees) में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है। 3% की बढ़ोतरी से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% पर पहुंच जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर इजाफा होगा। कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए प्रति महीना और 6480 सालाना की बढ़ोतरी होगी।
कब किया जाएगा ऐलान
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान अक्टूबर में होने की संभावना जताई जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से अक्टूबर में महंगाई भत्ते को घोषित किया जा सकता है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार तुरंत प्रभाव से उत्तर प्रदेश में बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दरों को लागू कर देगी। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा।