Gold Price : देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में हर किसी की निगाहें सोने की कीमतों पर टिकी हुई हैं। इस साल में कई बार सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में आज एक बार फिर सोने की कीमतों को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
बीते दिनों ही सोने के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में सोने की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव पर आम लोगों के साथ-साथ निवेशकों की नजर है। इस बीच आज यानी शुक्रवार 12 सितंबर को फिर सोने की कीमतों (Gold Price) में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज यानी 12 सितंबर को बाजार में सोने के रेट में कुछ बढ़त दर्ज की गई हैं। इस बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि आज हुई बढ़त के बाद सोने के रेट देश के अलग-अलग शहरों में क्या हैं।
बढ़ गई सोने की कीमत
12 सितंबर यानी आज देश भर में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज हुई बढ़त के बाद 24 कैरेट सोने (24K Gold price) के रेट 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसी के साथ आज यानी 12 सितंबर को 22 कैरेट सोने के रेट 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वर्तमान में देश में श्राद्ध का समय चल रहा है।
हमारी संस्कृति के अनुसार इस समय में सोने-चांदी की खरीद नहीं की जाती है। ऐसे में बाजार में सोने व चांदी की डिमांड भी कुछ कम हो गई है। वहीं, श्राद्ध खत्म होने के बाद एक बार फिर से देश में सोने व चांदी की डिमांड फिर से बढ़ जाएगी। वैसे वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां बनी हुई हैं, उनका असर भी सोने व चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
जानें आज के चांदी के रेट
वैसे तो इस साल में चांदी की कीमतों (Silver Price) में जबरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में चांदी ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड भी इस बार कई बार बनाया है। हालांकि आज यानी 12 सितंबर को देश में चांदी की कीमतों में कुछ कटौती जरूर हुई है।
ऐसे में आज चांदी के रेट बाजार में 1,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम बने हुए हैं। वहीं आज यानी शुक्रवार 12 सितंबर को घरेलू बाजार में 100 रुपये की कटौती हुई है। इससे पहले बीते दिन यानी बुधवार को चांदी की कीमत 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
जानें सोने के रेट बढ़ने का कारण
वैसे तो सोने की कीमतें में साल 2024 (Gold Price 2024) के अंतिम महीने से ही बढ़त होनी शुरू हो गई थी, लेकिन इस साल में तो सोने की कीमतों ने आसमान छू लिया है। इस बीच कई बार सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। ऐसे में सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे काफी वजह मानी जा रही हैं।
सोने की कीमतों (Gold Price) में हो रही बढ़ोतरी के पीछे एक वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की कमजोरी है। वर्तमान में अमेरिकी डॉलर का इंडेक्स बीते 7 सप्ताह के सबसे कमतर स्तर पर हैं। इसके चलते सभी निवेशक चाहते हैं कि वह निवेश के लिए एक सुरक्षित विकल्प चुनें। ऐसे में सोना उनका यह विकल्प बना है।
वहीं, सोने की कीमतें बढ़ने का दूसरा कारण दुनिया भर के केंद्रीय बैंको (Central Banks) द्वारा लगातार की जा रही सोने की खरीद भी है। वहीं, आगामी समय में ब्याज दरों में कटौती होने की भी संभावनाएं भी हैं। यही वजह हैं कि सोने के रेट लगातार उथल-पुथल के साथ भी लगातार बढ़ रहे हैं।
क्या हैं महानगरों में सोने के भाव
देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं। ऐसे में हर शहर के सरार्फा बाजार की ओर से यह कीमतें तय की जाती हैं। इस बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज यानी 12 सितंबर की महानगरों में रही सोने की कीमतें।
आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Price) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,460 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा मायानगरी मुंबई (Mumbai Gold Price) में 24 कैरेट सोने के रेट 1,10,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत 1,01,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
अगर हम चेन्नई (Chennai Gold Price) में आज यानी 12 सितंबर को रही सोने की कीमतों की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 1,10,730 प्रति 10 ग्राम हैं और यहां 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur Gold Price) में 24 कैरेट सोने के रेट 1,10,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 1,10,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
बंगलुरू में आज यानी 12 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,01,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Gold Price) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा नोएडा व गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 1,01,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
