Up Gold rate : देशभर में लगातार महंगा हो रहा सोना अब उत्तर प्रदेश में सस्ता हो गया है। आज यानी 16 सितंबर 2025 को यूपी में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारी सीजन आने वाला है और ऐसे में अगर आप सोने के आभूषण (gold jewellery) बनवाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सही मौका हो सकता है। अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
श्राद्ध में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से महंगा हो रहा सोने अब सस्ता हुआ है। आज मंगलवार 16 सितंबर को यूपी के सर्राफा बाजार में गोल्ड में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज 24 और 22 कैरेट सोने में गिरावट आई है।
वहीं, वाराणसी और मेरठ की सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Meerut gold rate) की बात करें तो यहां भी रेट कम हुए हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में अगर आप सोने के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। लगातार महंगा हो रहा सोना अचानक सस्ता हुआ है। इस समय सोने की खरीदारी करने पर पैसों की बचत कर सकते हैं।
लखनऊ में सोने का भाव –
राजधानी लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने (24 carat gold rate) में 75 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, वाराणसी और मेरठ की सर्राफा बाजार में सोना 100 से 75 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। चांदी की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। वाराणसी सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड (Gold Rate Down) सस्ता होकर 1,11,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 15 सितंबर को इसका रेट 1,11,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोना (Uttar Pradesh Gold Rate) 75 रुपए सस्ता होकर 1,12,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मेरठ के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,13,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत वाराणसी (Varanasi gold rate) के सर्राफा बाजार में 1,10,952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
18 कैरेट सोने का ताजा भाव –
आज यानी 16 सितंबर को 18 कैरेट सोना (18 carat gold rate) 90 रुपए सस्ता होकर 83,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। एक और जहां सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई है। आज सुबह बाजार खुलने पर चांदी का रेट 1,33,000 प्रति किलोग्राम था। इससे पहले 15 सितंबर को इसका रेट भी 1,33,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर था।
दिवाली पर इतना महंगा हो जाएगा सोना?
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया है कि सर्राफा बाजार में मौजूदा समय में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन कुछ दिनों में त्योहारों शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने और चांदी (Gold Silver Rate) की डिमांड बढ़ने से इसकी कीमतों में तगड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स का अनुमान है की दिवाली तक सोने का भाव 1,20,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।