IMD Rain Alert : इस बार हरियाणा में जमकर मानसूनी बारिश (Monsoon Barish) देखने को मिली है। बीते सालों के मुकाबले इस बार प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिली है। इस बीच एक बार फिर प्रदेश में मौसम करवट लेना वाला है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश न के बराबर हुई है। हालांकि उससे पहले प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश देखने को मिली है। वहीं, अब एक बार फिर प्रदेश में मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
हरियाणा में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदलने वाले हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अब एक बार फिर प्रदेश में आरिश का सिलसलिया शुरू होने वाला है।
प्रदेश के मौसम (Monsoon) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। हरियाणा में मानसून फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है। चलिए जानते हैं आगामी समय में प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
प्रदेश में मौसम एक बार फिर मौसम बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में पूर्वानुमान है कि तापमान में कटौती भी होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और मीडिया वेदर रिपोर्ट में पूर्वानुमान लगाया गया है कि आज यानी 15 सितंबर से एक बार फिर प्रदेश में मानसून की एंट्री देखने को मिल सकती है। इसी को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिमी हवाएं घूमकर उत्तर-पश्चिमी हो गई हैं।
ऐसे में यह हवाएं सीधा दिल्ली की ओर जा रही हैं। इसकी वजह से मौसम में बदलाव होगा और 16-18 सितंबर के मध्य राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश (NCR Me Barish) होने के आसार नजर आ रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग (IMD Rain Alert) अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार 16 सितंबर यानी मंगलवाल तक तो प्रदेश में मानूसन उतना एक्टिव नहीं रहेगा।
हालांकि इसके बाद एक बार फिर मानूसन के प्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में कई इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, इस दौरान उत्तरी हरियाणा में भी बारिश के आंकड़े बढ़ सकते हैं।
प्रदेश में अब तक कितनी हुई बारिश
इस बार के मानसून सीजन (Monsoon Season) में प्रदेश में जमकर बारिश हुई है। अगर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में 12 सितंबर तक 564.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबिक सामन्य तौर पर बारिश का यह आंकड़ा 395.4 मिलीमीटर होना चाहिए था। ऐसे में प्रदेश में इस बार अबतक सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
वहीं, अगर हम बात सबसे ज्यादा बारिश की करें तो यह जगह यमुनानगर है। इस बार यमुनानगर में अब तक 1080 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं, सबसे कम बारिश सिरसा में हुई है। यहां पर अब तक 346 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत, फतेहाबाद में 141 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
जानें आज कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश में सामान्यता मौसम साफ ही रहने वाला है। विभाग के अनुसार आज यानी 15 सितंबर को प्रदेश में सिर्फ पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में बारिश होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों (Districts of Haryana) में मौसम साफ ही रहने के आसार हैं।
हालांकि कल यानी 16 सितंबर को कुछ और जिलों में भी बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है। कल यानी 16 सितंबर को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में तापमान में कटौती होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।