Gehu ka bhav : अगस्त महीने से ही गेहूं के भाव में जबरदस्त बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। अब सितंबर महीने में भी इसके रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है। दरअसल, पिछले दिनों गेहूं के रेट कम होने पर किसानों ने इसका स्टॉक करना शुरू कर दिया था और अब जैसे ही रेट बढ़ें है मंडियों में गेहूं की आवक तेजी हो गई है। अब गेहूं का रेट (gehu ka bhav) सातवें आसमान पर चला गया है। चलिए जानते हैं अब1 क्विंटल गेहूं का क्या रेट चल रहा है।
जुलाई 2025 में गेहूं के रेट डाउन आ गए थे, लेकिन अगस्त महीने की शुरूआत से लेकर अब तक इसके रेट तगड़ा उछाल आया है। सोने की तरह अब गेहूं भी आए दिन महंगा होता ही जा रहा है। इस बार किसानों को गेहूं का फुल रेट मिल रहा है। देश भर की ज्यादातर मंडियों में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP) से उपर बिक रहा है।
लगभग अधिकतर मंडियों में अब प्रति क्विंटल गेहूं का रेट (wheat rate hike) अब एमएसपी से ऊपर हो गया है। इससे किसानों को खूब मुनाफा हो रहा है। आमतौर पर सीजन के बाद गेहूं के भाव में तेजी आती है। लेकिन इस बार तगड़ा उछाल आया है।
अब इतने रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा गेहूं –
इस साल 2025 में सरकार ने गेहूं का एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये तय किया है और इस समय गेहूं कई मंडियों में MSP से 950 रुपये ऊपर बिक रहा है। कई मंडियों में इसके रेट कम भी हैं। गेहूं में आई बढ़ौतरी के बाद अब इसके अधिकतम रेट 3,380 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। गेहूं का न्यूनतम भाव 2,350 रुपये प्रति क्विंटल के करीब है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश और राजस्थान (MP wheat rate) सहित ज्यादातर राज्यों में गेहूं के भाव में तेजी आई है।
MP की मंडियों गेहूं का लेटेस्ट प्राइस – (MP gehu Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
खतेगांव 2350 2555
गंजबासौदा 2400 2829
धार 2373 2200
जोबत 2278 2477
विदिशा 3079 3376
बनापुर 2448 2597
बरेली 2259 2478
अलीराजपुर 2445 2000
हनुमाना 2405 2400
इंदौर 2384 3028
आरोन 2656 2680
बड़ामलहरा 2466 2865
भांडेर 2478 2774
बुरहानपुर 2642 2938
यूपी की मंडियों में गेहूं का ताजा भाव – (Up Wheat rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
मोठ 2205 2805
पुखरायां 2330 2943
फैजाबाद 2356 2798
घिरौर 2405 2875
बछरावां 2445 2975
मोहम्मदाबाद 2375 2895
आनंदनगर 2355 3215
बंथरा 2404 2884
सहारनपुर 2350 2750
बरौत 2353 2820
मोहम्मदी 2262 2977
अकबरपुर 2410 2752
अलीगढ़ 2345 2623
हरगांव 2415 2662
राजस्थान में गेहूं के दाम – (Rajasthan gehu Rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बस्सी 2343 2971
कवाई सलपुरा 2326 2688
दौसा 2419 2657
उदयपुर 2340 3440
डूणी 2330 2836
अनूपगढ़ 2324 2725
बूंदी 2354 2813
भवानी मंडी 2364 2579
डूडा 2455 2684
नोट : गेहूं के भाव (UP wheat rate) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।