Wheat Rate September 2025 : गेहूं के भाव में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। अब अधिकतर मंडियों में गेहूं का रेट हाईलेवल पर चल रहा है। गेहूं के भाव लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अगस्त महीने की शुरू से ही गेहूं में (wheat rate today) में तेजी का दौर जारी है, इससे किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। इस समय यूपी और मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं महंगा बिक रहा है।
अब गेहूं के भाव ने सोने वाली रफ्तार पकड़ ली है। काफी दिनों से गेहूं महंगा होती जा रही है। प्रति क्विंटल गेहूं का रेट (wheat rate hike) अब एमएसपी से ऊपर जा पहुंचा है। इस वजह से किसानों को तगड़ा लाभ हो रहा है। गेहूं का भाव उछलने से रेट अब सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के दाम और भी बढ़ेंगे।
अब इतने हो गए एक क्विंटल गेहूं के रेट
इस समय गेहूं का रेट एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये से करीब 950 रुपये ऊपर चल रहा है। इस उछाल के बाद गेहूं के अधिकतम दाम 3375 रुपये क्विंटल तक पहुंच चुके हैं। कई मंडियों में रेट (mandi rate today) इससे कम भी हैं, गेहूं का न्यूनतम भाव 2350 रुपये क्विंटल के करीब चल रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate) सहित अधिकतर राज्यों में गेहूं के भाव में इजाफा हुआ है।
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव- (MP Wheat Rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बनापुर 2445 2596
बरेली 2256 2479
अलीराजपुर 2440 2000
हनुमाना 2405 2400
खतेगांव 2350 2549
गंजबासौदा 2400 2826
धार 2375 2200
जोबत 2275 2475
विदिशा 3075 3375
इंदौर 2380 3026
आरोन 2650 2680
बड़ामलहरा 2462 2862
भांडेर 2475 2775
बुरहानपुर 2639 2939
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव- (Up gehu Ka Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बरौत 2350 2820
मोहम्मदी 2260 2975
अकबरपुर 2410 2750
अलीगढ़ 2340 2620
घिरौर 2405 2875
बछरावां 2440 2975
मोहम्मदाबाद 2375 2895
सहारनपुर 2350 2750
मोठ 2200 2800
पुखरायां 2325 2940
फैजाबाद 2350 2795
हरगांव 2410 2660
आनंदनगर 2350 3215
बंथरा 2404 2884
नोट : गेहूं के भाव (UP wheat rate) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।