UP Weather Alert :इस बार बारिश का सिलसिला कुछ बढ़ता ही जा रहा है। बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर एक्टिव होने वाला है। मानसून की बारिश से लोगों को फिर जलभराव झेलना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 36 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान रहा है। एक बार फिर से मानसून अपना रूप दिखाने वाला है। उत्तराखंड में बारिश के कारण तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।
नदियों का बढ़ गया जलस्तर
उत्तर प्रदेश में तेज बारिश (UP Rain Alert) के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। लगातार तेज बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है और लोगों को जलभराव की समस्याओं से दो चार होना पड़ा है। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।
चक्रवाती हवा के प्रभाव से हो रही बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक चक्रवाती हवा के प्रभाव से बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं चल रही है। इसका टकराव पश्चिम विक्षोभ की ओर से आ रही हवाओं से हो रहा है, इससे तेज बारिश का कारण बन रहा है।
क्या चल रहा है तापमान
उत्तर प्रदेश में तापमान (UP Temp) भी सामान्य से कम चल रहा है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 24 से 36 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। आसमान में बादल छाने के साथ-साथ रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
इन जिलों में होगी अति भारी बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 36 कई जिलों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। यूपी के बाराबंकी, गोंडा, सीतापुर, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, अंबेडकर नगर सहित इन इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।
यहां होगी भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Barish ka alert) का अनुमान है। इसमें बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, रायबरेली, मैनपुरी, इटावा, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर में भारी बारिश का अनुमान है। यहां भी 36 घंटे बारिश के साथ वज्रपात का अनुमान है।
सरयू नदी डेंजर जोन से ऊपर
उत्तर प्रदेश में अकबरपुर में 94 मिलीमीटर बारिश (Barish ka alert) दर्ज हुई है। इससे पुराने शहर और बाजारों में पानी घुस गया और व्यापारियों का भारी नुकसान होने का अंदेशा है। लखनऊ के अलीगंज सेंटर में 88 मिलीमीटर बारिश हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में नदियां खतरे के निशान के पास बह रही है। सरयू नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। नदियों के किनारे बाढ़ का खतरा बन रहा है।