wheat rate : गेहूं में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। अब मंडियों में गेहूं के रेट हाई लेवल पर चल रहे हैं जैसे ही गेहूं में तेजी आई है किसान अपनी फसलों को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। सीजन के समय गेहूं में नरमी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब इसके रेट सातवें आसमान में जा पहुंचे हैं।
अगस्त महीने की शुरुआत से ही गेहूं के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। अब सितंबर महीने में भी गेहूं रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहा है। गेहूं के रेट बढ़ने से किसानों को मुनाफा हो रहा है। ज्यादातर मंडियों में गेहूं के रेट MSP से ऊपर चल रहे हैं। इसके रेट बढ़ने से अब मंडियों में गेहूं (Gehu Mandi rate) की आवक तेजी से होने लगी है।
इतने रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा गेहूं –
इस साल सरकार ने गेहूं का MSP 2425 (Wheat MSP) रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं MSP से 900 ऊपर बिक रहा है। इस तेजी के बाद अब गेहूं के अधिकतम रेट 3300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। हालांकि, कुछ मंडियों में गेहूं के अधिकतम रेट कम है। गेहूं के न्यूनतम रेट (Gehu ka Taja Bhav) की बात करें तो यह 2300 से 2500% रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित राजस्थान की मंडियों में गेहूं सबसे महंगा बिक रहा है।
राजस्थान में गेहूं के दाम –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
कवाई सलपुरा 2426 2797
डूणी 2330 2855
दौसा 2319 2947
उदयपुर 2440 3302
अनूपगढ़ 2434 2865
बूंदी 2512 2973
भवानी मंडी 2374 2969
डूडा 2365 2774
बस्सी 2453 2681
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
ऐटा 2420 2585
पीलीभीत 2438 2596
इलाहाबाद 2437 2657
कासगंज 2528 2678
बबराला 2428 2697
फैजाबाद 2313 2598
मुस्करा 2355 2577
संडीला 2444 2568
मध्य प्रदेश में गेहूं के दाम –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
नागदा 2484 2884
सीहोर 2393 2993
विदिशा 2865 3300
गुलाबगंज 2440 2772
बेरसिया 2366 2867
पंधाना 2474 2774
अमरपाटन 2424 2751
चौरई 2433 2898
धार 2342 2782
नोट – गेहूं का भाव रुपये प्रति क्विंटल में।