Gold Silver Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल 2025 की शुरुआत से ही सोना महंगा होता जा रहा है। इसलिए 8 महीना में लगभग सोने में 34,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज भी सोना महंगा हुआ है। चलिए जानते हैं लेटेस्ट रेट-
साल 2025 में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सोना आए दिन नई-नई रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। जनवरी 2025 में 75,000 तोला मिलने वाला सोना अब 1 लाख से भी पर जा पहुंचा है। बीते सप्ताह सोने ने लाइफ टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था।
सोने की कीमतों में हफ्ते भर में आए बदलाव पर नजर डालें तो पांच कारोबारी दिनों में एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना (MCX Gold rate) प्रति 10 ग्राम 500 महंगा हुआ है। लेकिन फिर भी यह अपने हाई से नीचे है। वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें 1258 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया है। चलिए जानते हैं चांदी और सोने का लेटेस्ट रेट
एमसीएक्स पर गोल्ड रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में हफ्ते भर में बड़ा बदलाव आया है। यहां पर 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना (GOld Rate Hike) आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 55 रुपए महंगा होकर 1,09,900 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है। वहीं पिछले 12 सितंबर 2025 को इसका दाम 1,09,370 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस हिसाब से एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोना 530 महंगा हुआ है। सोने का लाइव टाइम हाई लेवल 1,10,666 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है।
घरेलू मार्केट में कितना बदलाव
घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Siler Rate) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले एक सप्ताह में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में कुल मिलाकर हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपडेट किए गए रेट के अनुसार 12 सितंबर को 24 कैरेट सोना 109707 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था जो बीते शुक्रवार 19 सितंबर की शाम 109775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। मतलब 10 ग्राम सोने के भाव में सिर्फ 75 की बढ़ोतरी आई है। पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में सर्च चढ़ाव देखने को मिला है।
क्वालिटी दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड 1,09,775 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड 1,07,140 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड 97,700 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड 88,920 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड 70,800 रुपये/10 ग्राम
त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में आने वाले समय में सोने और चांदी की डिमांड बढ़ सकती है, जिसकी वजह से इसकी कीमतें साथ में आसमान पर जा सकती हैं। अगर आप सोने और चांदी (Sone chandi ka bhav) की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर ले। यहां पर आए दिन गोल्ड के रेट अपडेट किए जाते हैं।
चांदी का रेट
एमसीएक्स पर 12 सितंबर को चांदी का रेट (Silver rate) 1,28,838 रुपए प्रति किलोग्राम था जो आखिरी कारोबारी दिन 19 सितंबर शुक्रवार को 1,30,096 पर क्लोज हुआ। इस हिसाब से इसमें 1258 रुपए की तेजी आई है वहीं घरेलू बाजार में चांदी का रेट एक सप्ताह में स्थित रहा यहां पर 12 सितंबर को चांदी 1,28,008 हजार आठ रूपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और पूरे हफ्ते इसमें उतार चढ़ाव के बाद शुक्रवार को इसका रेट 1,28,000 प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।