wheat rate 2025 : पिछले दो महीनों से गेहूं के भाव में तेजी का दौर जारी है। अब गेहूं के रेट सोने की तरह दौड़ रहे हैं। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं के रेट हाईलेवल पर चल रहे हैं। गेहूं में आई जबरदस्त तेजी से किसानों में खुशी का माहौल है। जिन किसानों ने सीजन के समय गेहूं का स्टॉक किया था अब वह इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। चलिए जानते हैं गेहूं का ताजा भाव –
गेहूं के रेट लगातार आ रही तेजी के बाद अब इसके रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। पिछले काफी दिनों से गेहूं महंगी होती जा रही है।अब गेहूं के भाव MSP से उपर चले गए हैं। इस कारण किसानों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। अब कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में गेहूं के रेट में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।
अब इतने रुपये क्विंटल बिक रही गेहूं –
इस समय गेहूं का रेट एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये से करीब 950 रुपये ऊपर चल रहा है। इस उछाल के बाद गेहूं के अधिकतम दाम 3375 रुपये क्विंटल तक पहुंच चुके हैं। कई मंडियों में रेट (mandi rate today) इससे कम भी हैं, गेहूं का न्यूनतम भाव 2350 रुपये क्विंटल के करीब चल रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate) सहित अधिकतर राज्यों में गेहूं के भाव में इजाफा हुआ है।
MP की मंडियों में गेहूं का भाव- (MP Gehu Bhav)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
विदिशा 3075 3375
इंदौर 2380 3026
आरोन 2650 2680
बड़ामलहरा 2462 2862
भांडेर 2475 2775
बुरहानपुर 2639 2939
बनापुर 2445 2596
बरेली 2256 2479
अलीराजपुर 2440 2000
हनुमाना 2405 2400
खतेगांव 2350 2549
गंजबासौदा 2400 2826
धार 2375 2200
जोबत 2275 2475
उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव- (UP Mandi wheat Rate)
मंडी न्यूनतम अधिकतम
सहारनपुर 2350 2750
मोठ 2200 2800
पुखरायां 2325 2940
फैजाबाद 2350 2795
हरगांव 2410 2660
आनंदनगर 2350 3215
बंथरा 2404 2884
बरौत 2350 2820
मोहम्मदी 2260 2975
अकबरपुर 2410 2750
अलीगढ़ 2340 2620
घिरौर 2405 2875
बछरावां 2440 2975
मोहम्मदाबाद 2375 2895
नोट : गेहूं के भाव (UP wheat rate) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
