आज नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में तेजी आई है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची हैं। आज यानी 24 सितंबर 2025 को बुलियन मार्केट में सोने के भाव (Sone ki kemat) में 100 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने में तगड़ा उछाल आया है। यहां पर 24 कैरेट सोना 1,13,200 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
वही मुंबई, कोलकाता (Kolkata gold price) जैसे प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें 1,13,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमतों की बात करें तो यह महंगी होकर 1,38,100 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप सोने और चांदी की खरीदारी (Gold Buying Tips) करने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
सोने और चांदी की कीमतों में हो रही तगड़ी बढ़ोतरी के पीछे अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुख है। अमेरिका की फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद है जिससे ब्याज दरों में कमी से डॉलर (Gold Price in Dollar) और बॉन्ड पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने और चांदी में अपना पैसा लगाते हैं। जिसकी वजह से वैश्विक बाजारों में तेजी का असर सीधा घरेलू बाजार पर दिखता है। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है।
सोने में बढ़ौतरी के 2 प्रमुख कारण –
सोने की कीमतों में लगातार हो रही तगड़ी बढ़ोतरी के पीछे दूसरा सबसे बड़ा कारण केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी है। इसके अलावा निवेशक भी जमकर सोने में निवेश कर रहे हैं। एक्सचेंज ट्रेडड फंड्स में लगातार निवेश बढ़ता जा रहा है और केंद्रीय बैंक भी सोना खरीद (Gold Buying Tips) रहे हैं। इन दोनों ही वजह से सोने और चांदी की मांग बड़ी है और इसकी कीमतें रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही हैं। अब सोने की कीमतों ने नया ओल्ड टाइम हाई रिकॉर्ड बना दिया है।
दिल्ली में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,230 रुपये (24K Gold Price) प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
नोएडा में आज सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने (UP Gold Rate) की कीमत लगभग 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज सोने का भाव
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,230 रुपये (Lucknow gold Rate) प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
जयपुर में आज का सोने का भाव
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,810 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
पटना में आज का सोने का भाव
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,230 रुपये प्रति 10 ग्राम (Patna gold rate) पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव
भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
मुंबई में आज का सोने का भाव
24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई (Mumbai gold Price) में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज सोने का भाव
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
2200 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ सोना –
देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं। दिल्ली (Delhi Gold Rate) के सर्राफा बाजार में कल यानी 23 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है और दोनों ही कीमती धातुओं ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। सोने में 2200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद इसके रेट (Gold Price Hike) 1,16,200 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर जा पहुंचे हैं। सोने ने यह अब तक का सबसे ऊंचा लेवल टच किया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,14,000 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।