DTC Bus Service : दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने और आने वाले यात्रियों के लिए अब एक गुड न्यूज है। अब सरकार ने सफर को आसान बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, अब दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए DTC बसों की शुरूआत की गई हैं। ये बसें दिल्ली से यूपी तक सीधी जाएंगी। इससे लाखों लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
दिल्ली और उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। पहले दिल्ली से एनसीआर को कनेक्ट करने के लिए मेट्रो का विस्तार किया गया। अब सरकार बसों के जरिए इन क्षेत्रों को जोड़ने वाली है। सरकार ने हाल ही में दिल्ली में नई DTC बसें शुरू की गई है जो दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाएंगी। इससे लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने दिल्ली परिवहन निगम की एक नई अंतर राज्य बस सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। बता दें कि यह बसें अब सीधे दिल्ली के महाराणा प्रताप इस आईएसबीटी से उत्तर प्रदेश के बागपत तक जाएगी। सरकार का यह कदम उन यात्रियों के लिए बेहद खास है जो आए दिन उत्तर प्रदेश से दिल्ली आना-जाना करते हैं दोनों शहरों के बीच का सफर अब काफी आसान हो जाएगा। यह बसें दिल्ली से उत्तर प्रदेश को एक साथ कनेक्ट करेंगी।
DTC बसों की नई सर्विस शुरू –
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह तो अभी शुरुआत है आने वाले दिनों में राज्यों के बीच का सफर आसान करने के लिए कई नई बसें (Delhi-UP new bus) शुरू की जाएंगे। उन्होंने अपने अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा है कि हमारे सरकारी अधिकारी पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं, उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि पिछले सरकार ने राजस्व कमाने के लिए कुछ भी नहीं किया और अंतरराज्यीय बस सेवाओं को रोक दिया था, लेकिन अब वह इन सभी सेवाओं को शुरू करेंगे, ताकि लाखों लोगों का सफर आसान हो सके।
60 KM के लिए रखा गया सिर्फ इतना किराया –
बता दें की नई डीटीसी बसों का किराया (DTC bus fares) काफी कम रखा गया है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के बागपत तक का पूरे 60 किलोमीटर का सफर महज 125 में पूरा किया जा सकता है, जबकि इसका न्यूनतम किराया ₹22 तय किया गया है। यह बस दिल्ली के महाराणा प्रताप आईएसबीटी (Maharana Pratap ISBT) से चलकर खजूरी, खास भजनपुरा, मंडोला, खेकड़ा, काठा, बागपत, गौरीपुर, सुरूरपुर और त्योढ़ी होते बागपत पहुंचेंगी।
रूटों का करवाया जा रहा सर्वे –
बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया है कि सरकार बसों के रूट का सर्वे करवा रही है। ताकि जिन रूटों पर ज्यादा बेस चल रही है। वहां से बसों को हटाकर अधिक जरूरत वाले रूट पर लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले बस (Delhi Bus) के खराब होने पर दूर से मैकेनिक को बुलाना पड़ता था,
जिसके चलते काफी समय बर्बाद होता था और यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब नई व्यवस्था की गई है। दरअसल, बस खराब होने पर अब सबसे नजदीक के डिपो से मैकेनिक को भेजा जाएगा। जिस समय और पैसा दोनों बचेगा। इसके साथ ही यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचे पाएंगे।
DTC बसों को दिलाएंगे खास पहचान –
परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि उनका मकसद DTC की खोई हुई पहचान को वापस दिलाना है। हाल ही में दिल्ली से यूपी के लिए चलाई गई। नई ड्यूटी से बसें लाखों लोगों के सफर को आसान बनाएंगे। इसके साथ ही दिल्ली और यूपी (Delhi To UP DTC Bus News) के बीच के संबंध काफी मजबूत होंगे और कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।