UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है। मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 5 दिन जमकर बारिश होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिन मौसम साफ रहा था लेकिन अब फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश में दशहरे से पहले कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञानिकों ने 5 दिन तक उत्तर प्रदेश (UP News) के अधिकतर हिस्सों में बारिश का अंदेशा जताया है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहा है। कुछ हिस्सों में ही हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली है।
बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert UP) जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी बारिश होने की पूरी संभावना है।
इन जिलों में होगी जबरदस्त बारिश
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तगड़ी बारिश (Uttar Pradesh me barish) होगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 से लेकर 30 सितंबर तक अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सोनभद्र, जौनपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में भी बादल बरस सकते हैं।
तापमान में दिख रहा लगातार बदलाव
उत्तर प्रदेश में तापमान (UP Temp) में लगातार बदलाव दिख रहा है। पिछले दिन में तापमान की बात करें तो उरई में सबसे ज्यादा तापमान रहा है। यहां पर 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। तापमान के मामले में कानपुर दूसरे नंबर पर रहा है, जहां पर 37.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसी प्रकार तीसरे नंबर पर बहराइच है जहां 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
नदियों में पानी हुआ काम
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला रुक जाने के बाद नदियों का जलस्तर भी कम हो गया है। नदियों में पानी कम होने से बाढ़ की संभावना कम हो गई है। अलग-अलग नदियों में जलस्तर अलग अलग है। यूपी (UP News) में लोगों को इससे राहत मिली है।