Delhi NCR Weather Update :इस बार मानसून में दिल्ली एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। दिल्ली एनसीआर के अलग अलग जिलों में अति से भी अधिक बारिश दर्ज की गई है। अब मानसून ने दिल्ली एनसीआर से विदाई ले ली है। ऐसे में फिर से बारिश का दौर कब शुरू होगा इसको लेकर भी अपडेट सामने आया है।
दिल्ली एनसीआर में लगातार बादल बरसने के बाद अब बारिश छू मंतर हो चुकी है। बारिश का सिलसिला बंद हुआ तो लगातार उमस ने भी लोगों को परेशान किया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी है। दिल्ली एनसीआर में वेदर अब गर्मी वाला हो गया है।
तापमान में हुई बढ़ौतरी
दिल्ली एनसीआर (NCR ka Weather) में एक बार फिर से तापमान में बढ़ौतरी हो गई है। दिल्ली एनसीआर में मानसून विदा हो गया है। अब बारिश की संभावना न के बराबर है। दिल्ली का तापमान 35-37 डिग्री के करीब पहुंचा है। दिल्ली के लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है।
पिछले 24 घंटे में विदा हुआ मानसून
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में पिछले 24 घंटे में मानसून विदा हो गया है। इसी के साथ मौसम विभाग के पूर्वानुमान में निकट भविष्य में बारिश की संभावना न होने के कारण लोगों को परेशानी होगी। गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए यह दुख की ही खबर है।
अब मानसून की नहीं, पश्चिमी विक्षोभ की होगी बारिश
दिल्ली में मानसून (Monsoon Update Delhi) विदा हो गया है, जिससे अब दिल्ली एनसीआर में मानसून की बारिश नहीं होगी। मानसून की बजाय पश्चिमी विक्षोभ की बारिश होगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन कहीं पर बनता है, तो ही बारिश हो सकती है। वरना दिल्ली एनसीआर में फिलहाल बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।
कब हो सकती है दिल्ली एनसीआर में बारिश
दिल्ली एनसीआर में बारिश (Delhi NCR me barish) को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि 25 और 26 सितंबर को दिल्ली एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क और गर्म रहने का पूर्वानुमान है। 27, 28 और 29 सितंबर को इन तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी देखने के लिए मिल सकती है। छिटपुट बारिश की भी संभावना है। फिलहाल इस महीने के अंत तक बारिश की कोई भी अधिक संभावना नहीं है।
इन शहरों में भी हो सकती है बारिश
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के प्रुमख शहर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और दिल्ली में फिलहाल बारिश की संभावना कम है। ऐसे में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
किस राज्य में मौसम का क्या है हाल
दिल्ली में मानसून विदा हो गया है। वहीं, राजस्थान और गुजरात के कई जिलों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी मानसून (Monsoon Update) लौट रहा है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर जल्द डिप्रेशन का रूप ले लेगा और पश्चिम की ओर चलेगा।
इस सिस्टम से उत्तर-पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दक्षिण-मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। दूसरी तरफ से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य और उत्तरी मध्य प्रदेश का मौसम साफ रह सकता है। दक्षिणी गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात का मौसम साफ रहेगा।