UP Monsoon Update :उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Weather) लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों से मानसून विदा ले चुका है और गर्मी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश को लेकर फिर से अलर्ट भी जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में इस बार मानसून मेहरबान दिखाई दिया है। पूरे यूपी में ही बादल जमकर बरसे हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर कुछ इलाकों से मानसून विदा भी हो चुका है।
यहां से विदा हुआ मानसून
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग से मानसून (Monsoon UP) विदा हो गया है। मानसून की बारिश लगातार हुई है। आईएमडी के अनुसार बाकी इलाकों से भी मानसून की विदाई जल्द होने वाली है। इसी बीच बारिश को लेकर नया अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से लेकर 28 सितंबर तक बादल बर सकते हैं।
बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल
उत्तर प्रदेश में मौसम (UP Barish) बदलाव के दौर से गुजर रहा है। यूपी में बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल का असर दिखाई दे रहा है। 25 से 28 सितंबर तक दक्षिण से मध्यवर्ती उत्तर प्रदेश तक हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यहां दर्ज की गई बारिश
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कई इलाकों में बारिश (UP Monsoon Alert) हुई है। यूपी के दक्षिणी जिले सोनभद्र में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस के साथ ही उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर में भी बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पूर्वी तराई के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच में भी छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज की गई है। वीरवार को भी यहां बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों से विदा हुआ मानसून
उत्तर प्रदेश में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (UP me latest Weather Report) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि मानसून की विदाई पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली से हो चुकी है। वहीं, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू एंड कश्मीर के इलाकों से मानसून लौट गया है।
उत्तरी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र की वजह से प्रदेश के दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्से में 25 से 28 सितंबर के बीच बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
5 प्रतिशत बारिश हुई कम
उत्तर प्रदेश (UP me Barish) में आंकड़ों के मुताबिक 24 सितंबर तक 5 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस बार पूर्वी यूपी में 15 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पश्चिमी यूपी में मानसून ज्यादा ही मेहरबान दिखाई दिया है और यहां 13 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
आज और कल बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश (UP Employees) की राजधानी में दो दिन धूप और उमस का सितम रहा। बुधवार को बादलों की मौजूदगी और पारे में हल्की गिरावट के बावजूद गर्मी और तेज उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने नए वेदर सिस्टम के असर से लखनऊ में 25 और 26 सितंबर को 48 घंटे बारिश की उम्मीद है। दूसरी ओर तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री गिरावट के साथ 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।