Gold Silver Rate Today : सोना खरीददारों के लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल पिछले काफी दिनों से लगातार महंगा हो रहा है। सोना अब अचानक सस्ता हो गया है। त्योहारी सीजन के चलते अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। चलिए जानते हैं कितने में मिल रहा है 10 ग्राम सोना।
शादी और त्योहार का सीजन आने की वजह से सोने की डिमांड अचानक बड़ी है, जिसकी वजह से पिछले काफी दिनों से इसमें लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज यानी 28 सितंबर 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले दो दिनों से सोना लगातार सस्ता हो रहा है। इससे सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है। वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। अब निवेश को और सोना खरीददारों के मन में सवाल उठ रहे हैं की दिवाली तक सोने के रेट कितने हो सकते हैं चलिए जानते हैं।
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट –
इंडिया बुलियन एसोसिएशन (IBA) के अनुसार, शुक्रवार यानी 28 सितंबर 2025 को सोने का रेट (Gold rate today) 1,13,170 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 27 सितंबर को यह 1,14,360 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था यानी एक दिन में सोने की कीमतों में 1190 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। सोने और चांदी की आभूषण खरीदने वालों को राहत मिली है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट –
बता दें कि देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Latest Price) अलग-अलग रिकॉर्ड की गई है। दिल्ली में सोने की कीमतों (Delhi Gold Rate) की बात करें तो यहां 1,12,790 रुपए प्रति 10 ग्राम सोना बिक रहा है, जबकि मुंबई में गोल्ड का रेट 1,12,980 रुपए प्रति 10 ग्राम है बेंगलुरु में सोना 1,13,070 रुपए प्रति 10 ग्राम और कोलकाता में सोने का भाव (Gold Rate) 1,12,830 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा सोने के रेट चेन्नई में देखने को मिले हैं। यहां पर सोना 1,13,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
MCX पर सोने चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर दिसंबर फ्यूचर्स का सोना आज सुबह सस्ता हुआ है। गोल्ड का रेट पिछले बंद भाव 1,13,871 रुपए से 0.06% नीचे आया है, जिसके बाद इसका रेट 1,13,795 हो गया है। सुबह 9: 00 बजे 29 रुपए सोना सस्ता होकर 1,13,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का रेट 295 रुपए काम हुआ है, जिसके बाद यह 1,36,802 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से ट्रेड कर रही है।
दिवाली तक कितने हो जाएंगे सोने के रेट ?
एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से सोने की कीमतों (Gold rate hike) में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। दिवाली तक सोना 1,25,000 रुपये तक महंगा हो सकता है। दरअसल, कुछ ही दिनों में शादियों और त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। जिसकी वजह से सोने (sone ka bhav) की डिमांड बढ़ने से इसके रेट सातवें आसमान पर जा सकते हैं।