7th pay commision : आए दिन सरकार अपने कर्मचारियों के लिए बड़े बड़े ऐलान करती है। अब सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। इसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। बता दें कि कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस दिया जाने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में।
त्योहार का सीजन करीब आ रहा है। ऐसे में अब देशभर के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इसकी वजह कर्मचारियों को 30 दिनों का बोनस (Bonus for Goverment employess) मिलने वाला है। इसकी वजह से कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने दी जानकारी-
त्योहारी सीजन करीब आ रहा है। ऐसे में इससे पहले केंद्र सरकार (central govt employees) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे दी है। मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को उत्पादकता-संबंधी बोनस (प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस) के तौर पर 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस (Ad-hoc bonuses) देने का फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि 2024-25 के लिए बोनस की राशि 6,908 रुपये तक तय की गई है।
इन लोगों को होगा लाभ-
– यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहे और जिन्होंने कम से कम लगातार छह महीने काम किया हो।
– अगर किसी ने पूरा साल काम नहीं किया है, तो उसे प्रो-राटा आधार पर (यानी जितने महीने काम किया है, उसके हिसाब से) बोनस (Central govt) दिया जाने वाला है।
– केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारी भी इस बोनस के दायरे में आने वाले हैं।
– केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार (Central govt Update) के वेतन ढांचे पर काम कर रहे हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स-ग्रेशिया के पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा।
– एड-हॉक कर्मचारी, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है, वो भी पात्र होने वाले हैं।
– कैजुअल लेबरर, जिन्होंने पिछले तीन सालों में निर्धारित दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस (Bonus for employess) दिया जाने वाला है। इनका बोनस ₹1,184 तय किया गया है।
इन बातों का भी दें ध्यान-
सिर्फ वही कर्मचारी पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहे हैं।
जो कर्मचारी इस तिथि से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन की वजह से सेवा से बाहर हो गए, उनमें से सिर्फ वे ही पात्र होंगे जिन्होंने कम से कम छह महीने की सेवा की हो।
जो कर्मचारी डेप्युटेशन (employee deputation) पर अन्य संगठनों में कार्यरत हैं, उन्हें बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा।
बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपये तक राउंड की जाएगी।
इस तरह कैलकुलेट होगा बोनस-
बोनस की गणना अधिकतम 7,000 रुपये मासिक वेतन पर की जाने वाली है। उदाहरण के तौर पर 7,000 रुपये × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपये (जिसे ₹6,908 तक राउंड किया गया है)। बता दें कि सरकार का यह फैसला लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) और सुरक्षा बलों के जवानों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाने वाला है। इस त्योहारी बोनस से उनके परिवारों को बड़ी राहत और खुशी मिलने की है।