आधार कार्ड के नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले है। अब आपके आधार कार्ड में पिता या पति का नाम नहीं दिखाई देगा। इसके साथ ही आधार कार्ड अपडेट कराने वाले लोगों को राहत मिलेगी तो कुछ जानकारी चेंज कराने के शुल्क में बढ़ोतरी हो गई है। आइए इस पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं।
आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) द्वारा 5 नए नियम जारी किए गए हैं जो कल यानी 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो जाएंगे। नए नियमों के तहत आधार कार्ड के अपडेट, नए शुल्क और आधार कार्ड से पिता या पति का नाम हटाया जाएगा। अगर आप अपने आधार कार्ड में कोई जानकारी चेंज कराना चाहते हैं तो 30 सितंबर से पहले करवा सकते हैं वरना आपको नई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
आधार अपडेट के 5 बड़े बदलाव की जानकारी
1. 10 साल पुराने अआधार कार्ड को करें अपडेट
1 अक्टूबर 2025 से, 10 साल या इसे अधिक पुराने आधार कार्ड को अपडेट किया जाएगा, यह प्रक्रिया सभी आधार कार्ड धारकों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। इससे भारतीय नागरिकों की पहचान जानकारी समय समय पर अपडेट और सुरक्षित रहेगी।
2. नए शुल्क और अपडेट की जानकारी
आधार कार्ड में बदलाव के लिए अब नई फीस निर्धारित की गई है। अगर आप नाम, पता जैसे सामान्य सुधार करते हैं तो 75 रूपए फीस जमा करनी होगी। फिंगरप्रिंट अथवा फ़ोन चेंज करने के लिए अब आपको 125 रूपए शुल्क देना होगा। अगर पहली बार आधार कार्ड बनवाते हैं तो इसके लिए कोई भुगतान नहीं देना होगा।
3. बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट में शुल्क छूट
अब से 5-7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा जबकि पहले 50 रूपए देना पड़ता था। शुल्क में माफ़ी कर दी गई है। इन सभी आयु वर्गों को बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करना अनिवार्य है वरना इनका आधार कार्ड डिएक्टिवेट हो सकता है।
4. आधार कार्ड से हटेगा पति और पिता का नाम
अब अगर 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग हैं उनके आधार कार्ड में पिता और पति का नाम नहीं छापा जाएगा। इस जानकारी को UIDAI के रिकॉर्ड तक ही सीमित किया गया है। महिलाओं को बार बार नाम बदलने और उनकी प्राइवेसी के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है।
5. डिजिटल एड्रेस अपडेट और जन्मतिथि में बदलाव
नए नियम के तहत आधार कार्ड में आपकी पूरी जन्मतिथि नहीं दिखाई देगी, अब से केवल इसमें जन्म का साल (जैसे 2009) ही दिखाई देगा। अन्य जितनी भी डिटेल्स है वे भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण में ही दर्ज रहेंगे।
आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी तरीके से डिजिटल होने वाली है। ऑनलाइन अपडेट सुविधा का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड धारकों को UIDAI की वेबसाइट अथवा mAadhaar ऐप पर डिमांड सबमिट करनी है जिसके बाद अपने दस्तावेजों को आधार केंद्र में जाकर वेरीफाई कराना है।