सोने के दाम नई ऊँचाई छू रहे हैं! पिछले 14 सालों में सितंबर के महीने में सोने की कीमतों में यह सबसे बड़ी उछाल है। क्या आपको पता है, इस अचानक आई बड़ी तेज़ी के पीछे असली वजह क्या है? कहीं राजनीतिक अस्थिरता ने तो यह कमाल नहीं कर दिया? जानिए क्यों सोना लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और क्या आपको अभी इसमें निवेश करना चाहिए!
सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सोने के दाम सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गए। पिछले 15 सालों में सितंबर महीने में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस तेजी का मुख्य कारण अमेरिका बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि अमेरिका में सरकारी कामकाज रुके हुए है और वहाँ का केंद्रीय बैंक ब्याज दरें घटा रहा है। इन कारणों के वजह से सोने की कीमत बढ़ती जा रही है।
स्पॉट गोल्ड की कीमत बढ़कर हुई 3842.76 डॉलर प्रति औंस
रिपोर्ट के अनुसार, स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3842.76 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गई है। खास बात यह है कि इंडियन बुलियन पर सोने का भाव सिर्फ सितंबर महीने में 11.4 प्रतिशत बढ़ गया। इसका मतलब है कि सितंबर 2011 के बाद यह पहला महीना है जब सोने की कीमत में इतनी तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इस बार फिर घट सकती है ब्याज दरें
हाल ही में आए आँकड़ों के बाद उम्मीद बढ़ गयी है कि इस साल के अंत तक यूएस फेडरल रिजर्व (US Fed) एक बार फिर ब्याज दरें घटा सकती है। बताया जा रहा है कि फेड की अगली बैठक में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो सकती है। सेंट लुइस फेडरल रिजर्व के प्रेसिडेंट एल्बर्टो मुसालेम ने भी कहा है कि वे दरें घटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें महंगाई (मुद्रास्फीति) के मामले में सावधान रहना होगा।
क्यों बढ़ रही सोने की कीमत
सोने और चांदी की कीमते लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कई कारण हो सकते है, जैसे – दुनिया भर में चल रहा तनाव और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार की अस्थिरता है। इसके साथ ही, भारत में त्योहारी सीज़न शुरू होने से भी सोने की माँग बढ़ गई है। इसके अलावा, अमेरिकी टैरिफ बढ़ने और रुपये की कीमत गिरने का असर भी इनकी कीमतों पर पड़ा है। जब भी शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव आता है, तो निवेशक सबसे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की ओर आकर्षित होते हैं।