Gold Rate Update : देश में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज एक बार फिर सोने की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सोने की कीमतों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इस साल में सोने ने अपना ऑल टाईम हाई रिकॉर्ड भी कई बार बदला है। देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोने की कीमत जानना सभी के लिए जरूरी है।
आज यानी 3 अक्टूबर को देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में आज सोने की कीमतों में आए बदलाव से लोगों को काफी खुशी मिली है। आज देश में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में लोगों को त्योहार के मौके पर यह बढ़िया उपहार मिला है।
3 अक्टूबर यानी आज सोने (gold latest rates) के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कटौती हुई है। वैसे तो पिछले कई दिनों से लगातार सोने व चांदी के रेट बढ़ रहे थे। हालांकि आज सोने व चांदी की कीमातें में कुछ गिरावट होने से आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिली होगी।
दशहरा पर्व पर देशभर में सोने की चमक कुछ कम जरूर हुई है। इसी के साथ चांदी की कीमतों (Silver Price) पर भी कुछ ब्रेक जरूर लगें हैं। अगर हम वर्तमान कीमतों की बात करें तो आज यानी 3 अक्टूबर सुबह 9.30 बजे तक सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम पर 30 रुपये की कटौती हुई है। वहीं, इस बीच चांदी की कीमत में भी प्रति किलोग्राम पर 154 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
क्या हैं वर्तमान में सोने के रेट
आज देश में सोने की कीमतों (Gold Rates) में काफी दिनों के बाद कटौती हुई है। अगर हम आज की कीमतों की बात करें तो आज यानी 3 अक्टूबर की सुबह 9:38 बजे एमसीएक्स पर सोने के रेट 117,558 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिले हैं। वहीं, अब तक सोने के रेट का लो रिकॉर्ड 117,630 रुपये प्रति 10 रहा है। वहीं, अब तक के ऑल टाईम हाई की बात करें तो यह 1,18,444 रुपये रहे हैं।
जानें चांदी के ताजा रेट
देश में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। आज यानी 3 अक्टूबर को चांदी की कीमत एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 9:39 बजे 144,566 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही थी। ऐसे में उस समय तक चांदी की कीमत में आज 154 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती हुई है। वहीं, अब तक चांदी का लो रिकॉर्ड 142,466 रुपये प्रति किलोग्राम रहा है। इसके अलावा चांदी की कीमतें अब तक 145,715 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाईम हाई पर पहुंची हैं।
जानें विभिन्न शहरों में सोने व चांदी के रेट
देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी के अलग-अलग रेट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि विभिन्न शहरों में सोने व चांदी (Gold Rates) के क्या रेट हैं। आज यानी 3 अक्टूबर को पटना में 24 कैरेट सोने के रेट 117,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां पर चांदी के रेट 144,300 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। वहीं, आज जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 117,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 144,360 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने के रेट 117,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 144,420 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। आज कानपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 117,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 144,420 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
भोपाल में आज 24 कैरेट सोने के रेट 117,530र रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 144,530 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। इसी के साथ इंदौर में 24 कैरेट सोने के रेट 117,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 144,530 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में 24 कैरेट सोने के रेट 117,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और चांदी के रेट 144,380 रुपये प्रति किलोग्राम हैं। वहीं, रायपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 117,360 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 144,320 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।