7th Pay Commission : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अब जल्द ही महंगाई भत्ता लागू होने वाला है। इसको लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी करनी शुरू कर दी है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अब सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्तों को जल्द ही लागू करने वाली है। महंगाई भत्ते के लागू होते ही कर्मचारियों के वेतन में तगड़ा उछाल आने वाला है।
यूपी सरकार ने जारी किया अपडेट
उत्तर प्रदेश सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते (dearness allowances) की बढ़ी हुई दर का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। इसकी वजह से लगभग 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलने वाला है।
इसकी वजह से अधिकतम राशि 7000 रुपये तक की हो सकती है। सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा और पेंशनरों को भी महंगाई राहत में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
डीए देने की हुई तैयारी
यूपी के कर्मचारियों को पहले बोनस और अब तीन प्रतिशत बढ़े दर से महंगाई भत्ता (DA) दिये जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को बोनस और बढ़े दर से महंगाई भत्ता देने की तैयारी की जा रही है। दीपावली से पहले बोनस के साथ ही बढ़े दर से महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की घोषणा होने की संभावना लगाई जा रही है। पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) की दर भी बढ़ेगी।
दीपावली से पहले मिलेगा बोनस
माना जा रहा है कि राज्य में बोनस पाने वाले अराजपत्रित कर्मचारियो, वर्कचार्ज व दैनिक वेतन भोगी (UP Government Salary Hike) कर्मचारियों की संख्या लगभग 14.82 लाख है। इन सभी को दीपावली से पहले सरकार बोनस का तोहफा देगी। बोनस की अधिकतम राशि लगभग सात हजार रुपये रहने का अनुमान है। बोनस दिए जाने की वजह से सरकार के खजाने पर लगभग 1,022 करोड़ रुपये का व्ययभार आने वाला है।
12 लाख पेंशनर्स को होगा लाभ
इसके अलावा सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) से आच्छादित लगभग 16 लाख राज्यकर्मी, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिकों के महंगाई भत्ते की दर जो अभी 55 प्रतिशत है तीन प्रतिशत वृद्धि के साथ 58 प्रतिशत की जानी है। इन्हें महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ सरकार जल्द देने वाली है।
पांचवें और छठवें वेतनमान वाले राज्य कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि की घोषणा हर साल की तरह इसके बाद की जाएगी। लगभग 12 लाख पेंशनर्स को महंगाई राहत की दर में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
