Gold Price Today : सोने के भाव में पिछले नौ महीनों से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सोना आए दिन नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। हाल ही में सामने आई नए आकड़कों के मुताबिक पिछले पांच साल के मुकाबले 2025 में सोना सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं अब त्योहारी सीजन शुरू होते ही दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत कई शहरों में सोने के रेट (sone ka bhav) में गिरावट आई है। इससे सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है।
सोने की कीमतों में काफी दिन से हो रही बढ़ौतरी पर अब ब्रेक लग गया है। दशहरा बीतते ही 4 अक्टूबर को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना खरीदारों को लाभ मिला है वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, राजधानी दिल्ली (Delhi Gold rate), लखनऊ, मुंबई जैसे कई शहरों में सोना लुढ़कर नीचे आ गया है।
देश की राजधानी में आज 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) सस्ता होकर 1,18,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड भी सस्ता हुआ है। इससे पहले नवरात्र शुरू होते ही सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और लगभग आए दिन सोना नए (Gold rate Hike) रिकॉर्ड कायम करता जा रहा था। लेकिन अब अचानक यह धड़ाम से नीचे गिरा है। चलिए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव –
दिल्ली में सोने का भाव –
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold rate) 118830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव (22 carat gold rate) 108940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 2 अक्टूबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1100 रुपये की छलांग लगाते हुए 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold rate Today) 108790 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 118680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव में 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 118830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 108940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Sone Ka Bhav) 108840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 119310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (GOld rate today) 108790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 118680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी में तेजी
एक तरह सोने की कीमतों में जहां गिरावट देखने को मिल रही है वहीं चांदी के दामों में तेजी (Silver rate Today) का दौर अभी भी बरकरार है। 4 अक्टूबर को इसका भाव 100 रुपये महंगा होकर 1,53,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। दिल्ली के सराफा बाजार में 1 अक्टूबर को चांदी का भाव (Delhi Silver Price) 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा था।
