Weather in UP : उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। आज एक बार फिर से यहां पर मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज यूपी के इन शहरों में बदल छाये रहने वाले हैं। खबर में जानिये यूपी का मौसम-
उत्तर प्रदेश में अब एक बार फिर से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है और उमस भरी गर्मी (aaj ka mausam) से भी राहत मिलने की उम्मीद है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
मानसून की हुई विदाई
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के होने के बावजूद पश्चिमी विक्षोभ के की वजह से बारिश और बूंदा-बांदी होने लग गई है। इसकी वजह से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह (Today weather) में अब सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना लगरई जा रही है। हालांकि आर्द्रता (Weather Forecast) 60-90 फीसदी तक रहने की संभावना लगाई जा रही है।
प्रदेश में ऐसी रहेगी मौसम की स्थिति
प्रदेश में मौसम की स्थिति क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग बन रही है। वहीं वेस्ट यूपी में मौसम साफ (Rain Alert) रहा है। हालांकि पूर्वी हिस्सों में नमी और हल्की बारिश का प्रभाव दिख रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ का तापमान 34°C, आर्द्रता 67 प्रतिशत, बारिश (Weather Forecast) की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। हालांकि रात में बादल छाए रहने की संभावना है। प्रयागराज का तापमान 21.8°C, आर्द्रता 93 प्रतिशत तक रहेगा। यहां भी बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया जा रहा है।
बरेली समेत बाकी जिलों का तापमान
इसके अलावा बरेली, गोरखपुर, झांसी,मेरठ कानपुर वाराणसी और आगरा में तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने वाला है। इसके साथ ही इन जिलों में बारिश (UP Rain Alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। लेकिन सुबह शाम ठंडी हवाओं से ठंड महसूस होगी, हालांकि दिन में धुप और नमी की वजह से उमस का एहसास हो रहा है।
आने वाले 24 घंटे तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 10 अक्टूबर लिए प्रदेश में कोई भारी बारिश या तूफान का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी यूपी (UP Ka Mausam) में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की 40-60 प्रतिशत संभावना लगाई जा रही है। हालांकि पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के 10 से 15 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना लगाई जा रही है। दिन का तापमान कई जिलो में 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है। हालांकि शाम को सामान्य (Aaj Ka Mausam) से नीचे आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द ही लोगों को ठंड का एहसास होने लग गया है। सुबह शाम ठंडी हवाओं से मौमस और ठंडा और साफ होने वाला है।
