wheat price hike : गेहूं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अब गेहूं के भाव ने न रूकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। देश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं का भाव MSP से ऊपर जा पहुंचा है। गेहूं के दाम (wheat rate today) अनियंत्रित होने से उपभोक्ताओं को अब रोटी महंगी पड़ रही है। हालांकि, किसानों को गेहूं बिक्री पर अधिक मुनाफा मिल रहा है।
सीजन के बाद से ही गेहूं का भाव स्थिर बना हुआ था। लेकिन अब गेहूं के रेट में अचानक तेजी आई है। इससे किसानों को लाभ हो रहा है। लगातार गेहूं के भाव (gehu ka taja bhav) में हो रही बढ़ौतरी के बाद रेट हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। कई मंडियों में गेहूं के रेट (gehu ka rate) 3000 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर जा पहुंचे हैं। गेहूं में तेजी आने से मंडियों की इसकी आवक बढ़ गई है।
जानिये गेहूं का ताजा भाव –
गेहूं के भाव में हाल ही में हुई बढ़ौतरी के बाद इसके रेट एमएसपी (wheat MSP) 2425 रुपये से 1500 रुपये ऊपर पहुंच गए हैं। इस हिसाब से प्रति क्विंटल गेहूं के अधिकतम दाम (wheat Maximum Price) 3925 रुपये तक हो गए हैं। हालांकि, कुछ मंडियों में भाव इससे भी कम है, यह अंतर गेहूं की किस्मों व गुणवत्ता के कारण है।
अगर गेहूं के न्यूनतम भाव (wheat minimum price) की बात करें तो ये एमएसपी से ऊपर ही चल रहे हैं। कुल मिलाकर इस समय किसानों को गेहूं बिक्री पर पहले से अधिक ही मुनाफा मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं के दाम-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
मोठ 2510 3146
अलीगढ़ 2415 3230
घिरौर 2490 3465
बछरावां 2459 3265
अकबरपुर 2425 3156
मोहम्मदाबाद 2565 3385
बरौत 2440 3670
सहारनपुर 2445 3040
राजस्थान में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
राजगढ़ 2488 3252
चुरू 2470 3168
जोधपुर 2390 2946
जयपुर 2380 3160
उदयपुर 2410 3255
बीकानेर 2440 3359
नागौर 2335 3259
श्री गंगानगर 2455 3154
बीकानेर 2440 3359
नागौर 2335 3259
श्री गंगानगर 2455 3154
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
अलीराजपुर 2555 3562
बुरहानपुर 2469 3299
बनापुर 2541 3156
हनुमाना 2418 3275
विदिशा 2320 3925
इंदौर 2488 3155
धार 2465 3190
नोट : गेहूं के भाव (wheat rate today) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।
