UP Salary Hike News : यूपी सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी करती है। पहली बार जनवरी से जून की अवधि के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है, जो आमतौर पर होली से पहले लागू होता है, और दूसरी बार जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए डीए में संशोधन किया जाता है, जो दिवाली से पहले लागू किया जाता है। अब केंद्रीय सरकार की ओर से डीए और बोनस (UP Salary Hike News) बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में अब यूपी सरकार भी कर्मचारियों को राहत देने के लिए जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है।
यूपी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता और बोनस में इजाफे के ऐलान के बाद अब राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों को राहत देना शुरू कर दिया है। अब जल्द ही यूपी में डीए में बढ़ौतरी की घोषणा की जाने वाली है और इसके साथ ही बोनस का ऐलान भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक योगी सरकार दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों (UP Employees news) और पेंशनर्स दोनों को तगड़ी सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा देने की तैयारी में है।
कैसे होगा कर्मचारियों को डबल फायदा
सूत्रों के अनुसार सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (dearness allowance to employees) में इजाफे के साथ-साथ बोनस का भी लाभ देने वाली है। डीए में यह इजाफा जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी, जबकि घोषणा अक्टूबर में की जाने वाली है। सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ तकरीबन 14 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।
सिर्फ इतना ही नहीं कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर (3 months’ arrears to employees) भी दिया जाएगा और बोनस एकमुश्त जारी किया जाएगा। यानी देखा जाए तो इस बार यूपी कर्मचारियों को सैलरी में डबल फायदा मिल सकता है। जहां एक ओर डीए में बढ़ोतरी तो वहीं, दूसरी ओर बोनस का लाभ मिल सकता है।
इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी (Basic salary of employee) 50,000 रुपये हैं और उसे 55 रुपये की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, तो उस कर्मचारी का डीए 27,500 रुपये होता है। अब 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो जाएगा, जिससे डीए की राशि बढ़कर 29,000 रुपये हो जाएगी। इस हिसाब से देखें तो कर्मचारियों को हर महीने लगभग 1,500 रुपये ज्यादा सैलरी मिलेगी।
इन राज्यों में बढ़ा दिया गया डीए
केंद्र सरकार की घोषणा के बाद कई राज्यों ने डीए (DA hike in Up) बढ़ौतरी का ऐलान कर दिया है। जैसे सिक्किम, राजस्थान, बिहार और अरुणाचल प्रदेश ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान पहले ही कर दिया है। अब यूपी सरकार भी इसी राह पर चलने की तैयारी में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल योगी सरकार डीए और बोनस (Yogi Government DA and Bonus) का ऐलान कर सकती है।
कई जरूरी चीजों को लेकर सीएम योगी कल प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं। बता दें कि कल दोपहर 12:00 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम आवास 5 कालिदास मार्ग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमे महंगाई भत्ता और बोनस को लेकर ऐलान कर सकते हैं।
कब होगा डीए ओर बोनस का ऐलान
इसके साथ ही मीडिया में यह भी बात हो रही है कि मंगलवार को जो कैबिनेट मीटिंग होने वाली है, उसमें डीए और बोनस का ऐलान एक साथ किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सभी की निगाहें अब इसी तारीख पर टिकी हैं।
यूपी कर्मचारियों (UP Employees News Updates) और पेंशनर्स के लिए यह दिवाली खुशियों से भरी हो सकती है। सरकार की ओर से जल्द ही डीए और बोनस बढ़ोतरी की घोषणा की उम्मीद है, जिससे यूपी के लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
