Gold-Silver Price :सोने के भाव में पिछले काफी दिनों से जबरदस्ती देखने को मिल रही है। आए दिन सोना नए-नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। दरअसल, 75000 रुपये तोला मिलने वाला सोना अब 1,00,000 प्रति 10 ग्राम से भी ऊपर जा पहुंचा है। आज लगातार दूसरे दिन सोने सस्ता हुआ है। चलिए जानते हैं लेटेस्ट रेट-
सोने की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। सोना लाइफटाइम हाई पर जाने के बाद धड़ाम से नीचे गिरा है। आज लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। त्योहारों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आप सोने के आभूषण (Gold Rate Today) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है। क्योंकि काफी दिनों से महंगा हो रहा सोना सस्ता हो गया है।
24 और 22 कैरेट सोना हुआ सोना –
आज यानी 14 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन सोने के कारोबार सत्र में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Delhi Gold Rate Down) होकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी भी हाई लेवल पर जाने के बाद धड़ाम से नीचे गिरी है।
दिल्ली में सोने का रेट –
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold rate) सस्ता होकर 1,25,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट (22 Carat Gold Rate) 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव –
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का रेट (Gold rate today) 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट का भाव 1,13,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में सोने का रेट –
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Sone Ka Bhav) 1,14,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (hyderabad gold rate) 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने के साथ चांदी भी धड़ाम –
सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में भी गिरावट आई है। आज यानी 14 अक्टूबर को चांदी का रिटेल भाव सस्ता होकर 1,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। एक सप्ताह में कीमत में 25,000 रुपये का बंपर उछाल देखने को मिला है। सितंबर महीने में चांदी का भाव (Silver Rate) 19.4 प्रतिशत बढ़ा है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 11 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।