IMD weather : उत्तर भारत समेत देश के हर हिस्से से मानसून की विदाई हो चुकी है। सभी जगह मौसम साफ बना हुआ है। पिछले दिनों हुई तगड़ी बारिश की वजह से अब मौसम सुहावना हो गया है सुबह और शाम सर्दी का एहसास होने लगा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हाल ही में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा।
देश के विभिन्न राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। मानसून की वापसी के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज चम के साथ बरसात होने की सभावना जातई है। देश के कई हिस्सों में पिछले हफ्ते बारिश का मौसम था। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR KA Mausam), उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। पहाड़ी राज्यों में सीजन की पहली बर्फबारी देखी गई थी। वहीं, अब मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 13 से 15 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर शुष्क बना रहेगा।
इन राज्यों में होगी बारिश –
मानसून (Monsoon Update) की विदाई के बाद दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा (Haryana ka Mausam) में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सभी जगहों पर तापमान सामान्य बना रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिसकी वजह से ठंडी हवाएं चलेगी और ठंड का एहसास होगा।
जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीनों तक मौसम साफ रहेगा। विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है।
पंजाब और हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश (Up Mausam Update), मध्य प्रदेश और बिहार में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। अगले तीन दिनों में अधिकतम 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रहने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब (Haryana punjab Mausam) में हल्की ठंड की शुरुआत हो गई है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट –
मैदानी इलाकों में जहां बारिश का दौर थम गया है वहीं पहाड़ी राज्यों के बारिश और बर्फबारी का सिलसिला अभी जारी है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) और उत्तराखंड में अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla Weather) में अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस है।