UP Weather : यूपी में मौसम का हाल बदल गया है। यहां पर गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि दिवाली (UP Weather on Diwali) तक यहां पर ठंड पड़ने वाली है। वहीं अक्टूबर में बंपर बारिश देखी जा रही है। आइए जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां पर कभी ठंड तो कभी गर्मी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यूपी में जल्द ही सर्दियां शुरू हो जाएगी। राज्य में तापमान निरंतर घटता नजर आ रहा है। खबर में जानिये इस बारे में।
अक्टूबर में दर्ज हुई इतनी बरसात
उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में एक से 13 अक्टूबर तक अनुमानित बारिश 20 मिमी के सापेक्ष 42 मिमी दर्ज की गई है। जोकि सामान्य से 109 प्रतिशत अधिक है। यूपी (UP ka mausam) के पूर्वी क्षेत्र में अनुमानित बारिश 24 मिमी के सापेक्ष 47.6 मिमी दर्ज की गई है। जोकि समान्य से 98 प्रतिशत ज्यादा रही है।
पश्चिमी यूपी में बारिश का हाल
इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 15.1 मिलीमीटर के सापेक्ष 34.8 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 130 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें से ज्यादातर बारिश (Rain alert) 1 से 7 अक्टूबर तक दर्ज की गई है। 8 अक्टूबर से मौसम साफ बना हुआ है। यूपी के ज्यादातर जिलों में मानसून की वापसी हो गई है।
लखनऊ में पड़ने लगी धुंध
लखनऊ में सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई नजर आई है। वहीं दिन में तेज धूप खिली है। इसकी वजह से दिन में हल्की गर्मी का एहसास हुआ है। रात और सुबह के समय पुरवाई हवा (UP Weather) के चलने की वजह से ठंडक महसूस की जा रही है।
ये रहा सबसे ठंडा जिला
सोमवार को उत्तर प्रदेश का कानपुर नगर सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा है। कानपुर का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि सामान्य (UP Weather Update) से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा सबसे अधिक तापमान उरई जिले में 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा है।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम साफ रहा है। यहां पर दिन में आसमान साफ रहने वाला है। वहीं तेज धूप खिलने (Aaj Ka Mausam) की उम्मीद है। यूपी के कुछ स्थानों पर हल्की धुंध छाई रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आने वाले 5 दिन तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं आने वाला है।