Mausam Update : देशभर में अब बारिश का दौर दम गया है। मानसून की वापसी हो गई है और ठंड ने अब दस्तक दे दी है। दिन में तेज धूप खिलती है लेकिन ठंडी हवाएं तापमान को कम कर रही हैं। सुबह और शाम को अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में कब से ठंड पड़ेगी इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल –
मध्य प्रदेश समेत देश के लगभग सभी राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है और बारिश पूरी तरह से अब रूक गई है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन की शुरूआत हल्की धूप के साथ होती है और दिन भर हल्की ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट है। अब रातें ठंडी होने लगी हैं। शाम होते ही हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार इस बार सर्दिया समय से पहले दस्तक देंगी।
MP में पड़ेगी कड़ाके की ठंड –
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Winters) में इस बार तगड़ी ठंड पड़ने वाली है। मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है मौसम साफ बने रहने के साथ ही यहां कई जगहों पर तापमान 15 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसमें राजगढ़, इंदौर, छतरपुर, भोपाल और खंडवा जैसे जिले शामिल है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों के बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग (Weather update) ने यह भी बताया कि इस बार कड़ाके की ठंड का दौर कब से देखा जाएगा।
भारी बारिश का दौर –
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि मानसून (Monsoon Update) की विदाई से पहले ही कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट के सवाल पर कहा कि अक्टूबर की शुरुआत में भी भारी बारिश का दौर प्रदेश के कई जिलों में देखा गया है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के सभी जिलों खासतौर पर पश्चिम मध्य प्रदेश से मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है।
सामान्य से नीचे तापमान –
प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके पीछे का मुख्य कारण मौसम साफ होना रहा है। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि प्रदेश के सभी संभागों से बदल छटने के साथ ही न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है।
यह कहना अभी मुश्किल है कि प्रदेश (MP Mausam) में ठंड का दौर शुरू हो गया है, क्योंकि धीरे-धीरे हम ठंड के मौसम की ओर रुख कर रहे हैं। मगर प्रदेश में ठंड का दौर सामान्य रूप से नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ही शुरू होता है। प्रदेश में अभी जो ठंड का एहसास हो रहा है, उसके पीछे की मुख्य वजह लोकल सिस्टम और उत्तरी हवाओं का रुख भी है।
फिर एक्टिव होंगे नए सिस्टम –
मौसम विभाग (kal ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में ठंड का दौर नवंबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होता है। ऐसे में इस बार कड़ाके की ठंड का दौर कब से शुरू होगा यह बताना फिलहाल मुश्किल है। चूंकि प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। लोकल सिस्टम के साथ ही अन्य सिस्टम के चलते प्रदेश के कुछ संभागों में बारिश हो सकती है जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और जबरदस्त ठंड पड़ सकती है।
