Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढाव का दौर देखने को मिल जाता है। आज छोटी दिवाली के दिन भी सोने की कीमतों में उछाल आया है। ऐसे में आम लोगों की जेब पर असर देखा जाएगा। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
आज देशभर में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों के लिए छोटी दिवालीके दिन भी सोने और चांदी की खरीदी करना भी मुश्किल हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सोने की खरीदी करने से पहले दें इन बातों का ध्यान-
सोने की खरीदी करने से पहले आपको सोने की कीमतों (Gold Price Today) के बारे में जानकारी जरूर से हासिल कर लेनी चाहिए। इसके लिए आप शहर के कई दुकानों में पूछताछ कर सकते हैं या फिर आप ज्वेलर्स को फोन कर सकते हैं। आज के लिए कीमत अपडेट नहीं होने के मामले में अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में देखा जा रहा है।
आज का सोने का भाव-
उत्तर प्रदेश (UP Gold Rate Today) के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 19 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में उछाल दर्ज किया जा रहा है।
चांदी की कीमत-
अगर आप चांदी की खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चांदी की कीमत (Silver Rate) आज 2,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है।
22-24 कैरेट सोने का रेट-
अगर आप 22 कैरेट सोने (22 carat gold rate) की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। 19 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,28,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
सोने की कीमतों में आई तेजी-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिकॉर्ड स्तर पर भी सेंट्रल बैंक और ETF में मजबूत खरीदारी गोल्ड की कीमतें ऊंची रहने वाली है। इस छोटी दिवाली पर गोल्ड प्राइस 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, 2026 की शुरुआत तक गोल्ड रेट (Gold Rate) 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
