Gold Silver Price 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में साल दर साल तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन साल 2025 में सोने के भाव में सबसे ज्यादा बढ़ौतरी दर्ज की गई है। पिछले 10 महीनों में सोना लगभग 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। लेकिन अब दिवाली से पहले सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने और चांदी के दाम घटकर अब कम हो गए हैं। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा रेट –
सोने की कीमतों में इस साल की शुरूआत से ही रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ने से रेट सातवें आसमान पर जा सकते हैं। लेकिन अब लगातार दो दिन से सोने के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। दिवाली से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi ka Bhav) में गिरावट दर्ज की गई है। धनतेरस को भी सोना सस्ता हुआ था। सोना का भाव अब 2400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गया है। आज यानी 20 अक्टूबर 2025 को सोने का भाव 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है।
अचानक सस्ता हुआ सोना –
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate Update) के मुताबिक, 99.9% प्योरिटी वाला सोना धनतेरस के एक दिन पहले अचानक 3200 रुपये उछला था और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था लेकिन 19 अक्टूबर को इसमें गिरावट देखने को मिली।
एक साल में सोने का क्या रहा भाव –
दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Gold Rate) में 99.5% प्योरिटी वाले सोने का रेट अब 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक साल पहले की बात करें तो 20 अक्टूबर 2024 को धनतेरस दिवाली (Diwali 2025) पर 24 कैरेट सोने का भाव 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। एक साल में सोने के दाम में 51,000 रुपये के साथ 63% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
चांदी के भाव (Silver Rate Today) में गिरावट दो दिन से चल रही है। 19 अक्टूबर को चांदी 7000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। चांदी का दाम एक साल पहले 99,700 रुपये प्रति किलो था। इसमें 70,300 रुपये यानी 70% बढ़ गई है।
अचानक इस वजह से सस्ता हुआ सोना- चांदी –
सोने और चांदी (Gold Silver rate) में तगड़ी गिरावट आने के कारण निवेशकों में भारी तेजी के बाद मुनाफावसूली का ट्रेंड है। धनतेरस दिवाली में सोने की कीमतें सातवें आसमान पर जाने के बाद भी ग्राहक खरीदारी कर रहे है। धनतेरस पर चांदी (Silver Rate Today) की मांग ने सोने को पीछे छोड़ दिया है।
चांदी के सिक्कों की बिक्री में सालाना आधार 35 से 40% की विद्ध देखने को मिली है। वहीं कुल मूल्य डबल से ज्यादा रहा है। सोने की खरीदारी में 15% की गिरावट देखी गई है। लेकिन पूरे पांच दिनों में यह आंकड़ा 50,000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है
