8th Pay Commission Salary Hike :8वां वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों (employees Salary) का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारियों को लेकर अधिसूचना जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। अब अपडेट आ गया है कि जल्द ही अधिसूचना जारी होने वाली है। आइए जानते हैं आगे कर्मचारियों के लिए क्या कुछ रहने वाला है।
कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार (Center Govt) की ओर से समय समय पर तोहफे दिए जा रहे हैं। नया वेतन आयोग कर्मचारियों (New Pay Commission) के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ौतरी होगी।
अध्यक्ष और सदस्यों की होगी नियुक्ति
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) का गठन जल्द किया जाएगा। इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति भी की जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से साफ किया गया है कि राज्य सरकारों से सक्रिय परामर्श किया जा रहा है। आयोग के गठन से जुड़ी घोषणा जल्द होने की संभावना है।
अभी नहीं हुई अधिसूचना जारी
केंद्र सरकार (Center Govt) की ओर से नए वेतन आयोग की घोषणा जनवरी 2025 में कर दी गई थी। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को मंजूरी दे दी थी, लेकिन इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं की गई है। वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार इस मामले में सक्रिय रूप से काम कर रही है।
अधिसूचना की गई जारी
8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th pay commission Salary Hike) में संबंधित अधिसूचना उचित समय पर जारी की जाएगी। इसके बाद सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वह राज्य सरकारों से सक्रिय परामर्श कर रही है और आयोग के गठन से जुड़ी घोषणा जल्द होने की संभावना है।
जान लें फिटमेंट फैक्टर पर क्या है अपडेट
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में वेतन और पेंशन बढ़ाने का सबसे अहम आधार फिटमेंट फैक्टर होगा। यह एक गणनात्मक गुणांक होता है। इसके माध्यम से कर्मचारियों और पेंशनर्स के नए वेतन और पेंशन की राशि तय होती है। फिटमेंट फैक्टर को बेसिक वेतन के हिसाब से कैलकुलेट किया जाएगा।
इस बार सरकार डॉ. वॉलेस ऐक्रॉयड (Dr. Wallace Aykroyd) द्वारा विकसित एक्रोयड फॉर्मूला को अपनाने पर विचार कर रही है। इस फॉर्मूले के अनुसार व्यक्ति की न्यूनतम जीवन-यापन लागत के आधार पर वेतन तय होता है। इसमें भोजन, वस्त्र और आवास जैसे आवश्यक खर्चों को शामिल किया जाता है।
इस आधार पर तय होता है फिटमेंट फैक्टर
कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी (Salary Hike) दी जाती है। इसके आधार पर वर्तमान में महंगाई भत्ता (DA) 58% है, जो 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होने तक 60% तक पहुंचने की संभावना है। इस स्थिति में आधार फिटमेंट फैक्टर 1.60 माना जाएगा।
इसके बाद इसमें 10% से 30% तक की वृद्धि संभव है। अगर 1.60 पर 20% की बढ़ोतरी की जाए, तो नया फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 1.92 होगा। वहीं, 30% की बढ़ोतरी के बाद यह 2.08 तक जा सकता है। यानी 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.8 से 2.08 के बीच रह सकता है।
7वें वेतन आयोग में यह आएगा बदलाव
7वें वेतन आयोग के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये प्रति महीना बनता है। पेंशनर्स को 9,000 की न्यूनतम पेंशन दी जाती है। इसके अलावा, 58% महंगाई भत्ता (DA/DR) भी जोड़ा जाता है। अब 8वें वेतन आयोग लागू होने पर फिटमेंट फैक्टर के आधार पर वेतन और पेंशन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। इस बार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर भी रह सकता है। वहीं, 2.08 फिटमेंट भी रह सकता है। इससे सैलरी 36 हजार रुपये प्रति दस ग्राम हो सकती है।
