Gold Rate : सोने के दाम 19 अक्तूबर को देश में अपने हाई लेवल पर थे। परंतु, अब सोने की कीमतों में असली खेला होने वाला है। लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहा सोना एक बार फिर से गिरने ही वाला है। कल सोने में भारी गिरावट होने वाली है।
सोना इस साल रिटर्न का किंग बनकर ऊबरा। परंतु, अब सोने में तगड़ी गिरावट भी होने वाली है। सोने के दामों में भयंकर गिरावट से लोगों को परेशानी भी हो सकती है। सोने की गिरावट का असली खेल अब शुरू होगा। कल सोना सोच से भी ज्यादा गिर सकता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरा सोना
सोने के दामों (Gold Rates) में आज यानी 22 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर अब देश में भी देखने को मिलेगा। कल यानी 23 अक्तूबर और इसके बाद के दिनों में सोने में तगड़ी गिरावट का अनुमान है।
रिकॉर्ड स्तर से लुढ़का है सोना
सोने की कीमतों (Gold Price) में रिकॉर्ड हाई के बाद गिरावट आई है। सोने के दाम इस साल की शुरूआत में काफी कम थे, परंतु अब करीब 60 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो चुकी है। रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है। यह गिरावट जारी रहने वाली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को तगड़ी गिरावट आई है।
कल दिखेगा तगड़ा असर
देश में सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट का असर एक दिन बात होता है। ऐसे में रिकॉर्ड गिरावट के बाद एक्सपर्ट गुरुवार यानी 23 अक्टूबर को भारतीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल सकती है। हो सकता है कि यह गिरावट लंबी न चलें।
17 अक्तूबर को बनाया था सोने ने रिकॉर्ड
देश में सोने के दामों (Sone ka taja Bhav) का रिकॉर्ड तो 17 अक्तूबर को बन गया था। सोना और चांदी भारतीय बाजार MCX पर 17 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड हाई पर थे। इसके बाद अब चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। वहीं, सोना करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
वहीं,एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी ये गिरावट और भी ज्यादा हो सकती है। 2 दिनों से ग्लोबल स्तर पर सोना-चांदी के गिरावट के दौर से गुजर रहा है। MCX पर त्योहारों के कारण कारोबार बंद रहा है।
ऐतिहासिक है यह गिरावट
सोने और चांदी (Gold And Silver Price) के दामों में एतिहासिक गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सोने के दाम तगड़े गिरे हैं। इंटरनेशनल बाजार में एक ही दिन में सोना 6.3 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसी प्रकार चांदी भी गिरावट की हद तक पहुंची है।
चांदी में इंट्राडे में 7.1 फीसदी की गिरावट (Down in gold) दर्ज की गई है। यह 12 साल की सबसे बड़ी गिरावट है। बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में पांच साल से ज्यादा समय में सबसे तेज इंट्राडे गिरावट देखने को मिली है। सोने के गिरने का कारण मुनाफावसूली को माना जा रहा है।
लंदन में सोने का हाल
सोने (Gold Latest Price Update) की लंदन ट्रेडिंग के अनुसार बात करें तो यह 4,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़क गया है। इसमें मंगलवार 5% की गिरावट और बढ़ गई है। चांदी भी पूरी तेजी से नीचे गिरी है। भारी मुनाफावसूली के बीच शार्ट टर्म सपोर्ट लेवल भी जांचा जा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को सोने का भाव टूटकर 4,046.96 डॉलर पर आ गया। इसके साथ ही चांदी 48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सोने में गिरावट दिवाली के सीजन के ठीक बाद आई है। इस दौरान भारत में सबसे ज्यादा सोने की खरीदारी (Gold Rate Update) की जाती है। अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण (Gold Rates) घरेलू परिषद के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के मुताबिक सोने में एकतरफा बढ़ौतरी देखी गई है। सोना आखिरी 4 महीनों में करीब 3,300 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 4,400 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसी हिसाब से यह गिरावट है।
वहीं, विशेषज्ञों की सलाह तो यह भी है कि यह दौर उलटफेर से ज्यादा धैर्य बनाए रखने का है। अगर आपने गोल्ड या सिल्वर में निवेश किया है तो गिरावट में खरीदारी या फिर धैर्य बनाए रख सकते हैं। सोने में इस साल 70% और चांदी में 85% की गिरावट दर्ज की गई है।
