Gold Latest Rates : पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी, बढ़ रहे सोने के भाव को देख आम आदमी इसे खरीदने में अपने पैर पीछे कर रहा था। हालांकि, अब दिवाली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट नजर आई है, जिससे बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। आइए जानते हैं 10 ग्राम गोल्ड के ताजा रेट।
इस बार धनतेरस और दिवाली पर भारत देश में ग्राहकों द्वारा काफी ज्यादा सोने ही खरीदारी की गई है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था लेकिन अब सोना खरीददारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आज सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखी गई है। आज 23 अक्टूबर 2025 के दिन भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का रेट आज 23 अक्टूबर को गिरावट के साथ 1,13,499 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गया है। जोकि बीते सोमवार यानी 20 अक्टूबर की शाम को 116912 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आइए खबर में जानते है कि आज 18 से 24 कैरेट सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) में कितनी गिरावट आई है।
Gold-Silver Price Today 22 October : सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
शाम का रेट शुद्धता सोमवार शाम का रेट बुधवार अंतर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 127633 123907 3726 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 127122 123411 3711 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 116912 113499 3413 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 95725 92930 2795 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 74665 70486 4179 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 163050 152501 10549 रुपये सस्ती
बीते सोमवार यानी 20 अक्टूबर 2025 के दिन 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rates) में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला। 20 अक्टूबर को सुबह के समय 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,730 प्रति 10 ग्राम थी, वही शाम के समय इसकी कीमत 1,27,633 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
चांदी के भाव (20 अक्टूबर)
वहीं IBJA के मुताबिक, चांदी के भाव (Silver rates) की बात की जाए तो 20 अक्टूबर के दिन शुभ रहते समय चांदी का भाव 1,60,100 रुपए प्रति किलो था, जबकि शाम के समय शुद्ध चांदी का भाव 1,63,050 रुपए प्रति किलो देखा गया।
नोट : इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के भाव पूरे देश में मान्य होते हैं। हालांकि, इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है, इसलिए गहने खरीदते समय आपको टैक्स समेत अधिक कीमत देनी पड़ सकती है। साथ ही, ध्यान रखें कि IBJA शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर भाव जारी नहीं करता है।
