Gold Silver Price :सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी के बाद तगड़ी गिरावट भी आई है। इस गिरावट ने सोने के घमंड को तोड़ दिया है। सोना इस साल काफी तेजी पर चल रहा था, जिसमें 12000 की गिरावट ने किसी को राहत दी है तो कोई परेशान हो उठा है।
दिवाली के जाते ही सोने और चांदी में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। घरेलू बाजार हो या फिर फ्यूचर बाजार हर जगह सोने के दामों में गिरावट आई है। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोना लगातार छलांग लगा रहा था लेकिन इस बार सोने ने उल्टी छलांग लगाई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई कमजोरी
सोने के दामों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट (Gold Rate Down) देखने का मिली है। दूसरी तरफ डॉलर भी मजबूत हुआ है, जिसके चलते भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 2.81% गिर गई है, जबकि सोने में 5.30 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
क्यों आई है सोने में गिरावट
सोने में गिरावट को लेकर एक्सपर्ट (Gold Rate Down) ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीति और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते सोने और चांदी पर दबाव आया है। दूसरी तरफ डॉलर मजबूत हुआ है, जिससे विदेश में सोने और चांदी के दाम बढ़ गए हैं। सोने और चांदी में निवेश घटा है। अंतरराष्ट्रीय दामों की गिरावट का भारत पर भी असर देखने को मिला है।
आज कितनी आएगी गिरावट
सोने और चांदी (Sone or Chandi k daam) की कीमतों में बुधवार को भी गिरावट देखने को मिलेगी। चांदी के दाम 4027 रुपए प्रति किलोग्राम घट गए हैं। अब चांदी की कीमत गिरकर 1,46,000 रुपये प्रति किलो आ गई है। इसी प्रकार सोना 6801 गिरकर 121470 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
कितने गिर गए सोने के दाम
सोने के दामों में एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर 4027 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 6801 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 146100 रुपए रह गई है, जबकि सोने की कीमत 121470 प्रति 10 ग्राम रह गई है।
सोने और चांदी ने बनाया रिकॉर्ड
पिछले कुछ महीनो में चांदी और सोना (Gold And Silver Price) लगातार खरीदे जा रहे थे। अब बिकवाली का दौर शुरू हो गया है। चांदी ने 170500 का रिकॉर्ड हाई बनाया था जिससे अब चांदी 25000 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ गई है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी की कीमत 143819 पर आ गई है।
सोने में भी देखने का मिली तगड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Price) पर सोने की कीमत 128271 रुपए पर बंद हुई थी, जिसके बाद अब भाव 121470 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। पिछले हफ्तों में सबसे बड़ी गिरावटी है। अगर इस ऊंचाई की तुलना करें तो सोना उच्चतम स्तर 133500 से गिरकर 12000 टूट के साथ 120575 के आसपास आ गया है। सोने का आज का न्यूनतम स्तर 120575 और अधिकतम स्तर 124423 रहा है।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों (Sone k Daam) की बात करें तो आगे भी सोने में गिरावट देखने को मिल सकती है। सराफा बाजार (Gold Rate Latest Update) की बात करें तो सोने और चांदी में गिरावट आई है। सराफा बाजार में सोने में 6200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है।
आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक माहौल के आधार पर कहा जा रहा है कि सोने और चांदी में गिरावट ही देखने को मिल सकती है, लेकिन फिर भी भारतीय बाजार में सोने को 120000 रुपये से 1 लाख 22 हजार रुपए तक सपोर्ट मिलता दिख रहा है। जबकि चांदी की कीमत 143000 से 144000 का मजबूत सपोर्ट लिए हुए हैं।
