Gold Rate :अक्टूबर का महीना समाप्त होने को हैं और इस पूरे महीने सोने-चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों की ताबड़तोड़ तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में बीते दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। अब सोने की कीमतों में इस तेज गिरावट ने बाजार को चौंका दिया है। ऐस में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में अब 10 ग्राम के दाम (Gold Rate Updates) क्या चल रहे हैं।
जहां कुछ दिन पहले तक सोना रिकॉर्ड हाई पर चल रहा था। वहीं, अब रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सोना पटरी से ऊतरता नजर आ रहा है। नई ऊचाईयों पर पहुंचने के बाद अब सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी इस दौरान सोना (Sone Ke rate) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सोने के भाव क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने-चांदी के भाव
MCX पर बीते कुछ दिनों जहां सोना रिकॉर्ड 1,32,294 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया था, वहीं अब यह तकरीबन 1,22,800 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। यानी ऊंचाई से करीब 10,000 रुपए की गिरावट देखी गई है। आज 24 अक्टूबर को भी शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़ौतरी तो देखी गई, लेकिन तेजी के संकेत अभी भी स्थिर नहीं माने जा रहे। MCX पर सोना (Gold on MCX) 979 रुपये की तेजी के साथ 1,22,836 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बता दें कि अभी सोने की तुलना में चांदी 732 रुपये चढ़कर 1,46,290 पर ट्रेड हो रही थी।
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
ग्लोबल मार्केट में भी सोना (Gold in global market ) का रूख कुछ इसी तरह का रहा है। जहां दाम लाइफ हाई से करीब 300 डॉलर नीचे आ गए। वहीं, बीते मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में आई इंट्राडे गिरावट 2013 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट थी और साप्ताहिक गिरावट भी पिछले पांच सालों में सबसे तेज रही है। सोमवार को इंट्राडे हाई 4,398 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचते ही बीते दो दिनों में फ्यूचर्स में तेज मुनाफावसूली रिकॉर्ड की गई है।
चांदी में भी आई बड़ी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (silver prices) में भी जबरदस्त गिरावट देखी गई है। MCX पर चांदी ने कुछ की सेशन में पहले 1,70,415 रुपए प्रति किग्रा का नया रिकॉर्ड कायम किया था, जबकि मौजूदा भाव ऊंचाई से अब तकरीबन 25,000 रुपए नीचे आ गए हैं। हालांकि सोने (Sone Ke Rate) में दो दिनों में तेजी से गिरावट देखने को मिली और आज मामूली तेजी जरूर देखने को मिली, लेकिन अब भी ट्रेंड कमजोर बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ऐसा ही बना रहा, जहां COMEX पर चांदी का भाव (Silver Price on COMEX) रिकॉर्ड 54 डॉलर के ऊपर से तकरीबन 4 डॉलर नीचे आया है। यह 2021 के बाद की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट रही है।
क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम
अब हाईलेवर पर पहुंचने के बाद सोना-चांदी में भारी मुनाफावसूली (Profit booking in gold and silver) शुरू हो गई है। अब इस समय में ग्लोबल स्तर पर जोखिम की धारणा में सुधार, ट्रेड रिलेशंस पर पॉजिटिव संकेत और डॉलर की मजबूती से सेफ-हेवन डिमांड अब कमजोर पड़ रही है।
अमेरिका और चीन के बीच संभावित ट्रेड डील और साथ ही भारत-अमेरिका के बीच एक नई ट्रेड साझेदारी की उम्मीदों ने सोने-चांदी (sone Chandi ke Rate) को लेकर अनिश्चितता को घटाया है। इस वजह से इन्वेस्टर्स ने सेफ असेट से पैसा निकालकर इक्विटी जैसी रिस्क एसेट्स में ट्रांस्फर किया है।
डॉलर इंडेक्स के 99 के ऊपर जाने पर कीमती धातुओं पर दबाव पहले से अधिक बढ़ गया है। अब बाजार की नजर शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई है, जिससे अगले रुझान की दिशा तय हो सकती है।
