Cyclone Alert : देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है जिसकी वजह से अब ठंड बढ़ने लगी है सुबह और शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। IMD पे एक चक्रवाती तूफान आने का अलर्ट जारी किया है जिसके चलते कई दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होगी।
मौसम करवट बदलने वाला है और बारिश का दौर फिर से शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने आने वाले मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जोकि 27 अक्टूबर को एक चक्रवाती तूफान (Cyclone Alert) में बदल सकता है।
इसकी वजह से आगामी सोमवार से 3 दिनों तक ओडिशा (Odisha Mausam) और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि वेदर सिस्टम पिछले तीन घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और इसके आगे भी उसी दिशा में बढ़ने की संभावना है।
29 अक्टूबर तक यहां होगी अति भारी बारिश –
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि यह 25 अक्टूबर तक दक्षिण-पूर्व और उससे सटे सेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाएगा, 26 अक्टूबर तक एक डीप डिप्रेशन बन जाएगा, और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे वेस्ट-सेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या यह सिस्टम ओडिशा (Odisha Rain Alert) के तट पर लैंडफॉल करेगा, उन्होंने कहा, “अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन यह जहां भी आएगा, ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ अति भारी से भारी बारिश होगी। तटीय जिलों के सबसे ज़्यादा प्रभावित होने की संभावना है।
12 जिलों में होगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam update) ने आज 12 जिलों में 25 और 26 अक्टूबर को 21-21 जिलों में और 27 अक्टूबर को पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात होगी। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि अचानक मौसम खराब होने पर सरकार इसकी हर एक हरकत पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। अक्टूबर को आम तौर पर साइक्लोन वाला महीना माना जाता है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार हालात को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है।
30 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस सिस्टम से 28 से 30 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के जिलों, जिनमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और हावड़ा शामिल हैं, में मूसलाधार बारिश होगी। 28 अक्टूबर को कोलकाता (Kolkata Mausam) और आस-पास के हुगली जिले में गरज चमक के साथ बरसात (Rain Alert) होगी। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, दक्षिण दिनाजपुर, अलीपुरद्वार, कूच बिहार और मालदा जिलों में भी 29 से 30 अक्टूबर के बीच अति भारी बारिश होगी।
