sarso ka bhav : सरसों के भाव में जबरदस्त तेजी आई है। पिछले काफी दिनों से सरसों के रेट स्थिर बने हुए थे। लेकिन अब अचानक सरसों के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। सरसों की कीमतें (Sarso rate today) आए दिन नया शिखर छू रही हैं। देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव MSP से ऊपर जा पहुंचा है। इससे किसानों को सबसे ज्यादा फयदा हो रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले महीने में सरसों के रेट और भी बढ़ सकते हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा सरसों भाव –
सरसों उत्पादक किसानों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, काफी दिनों से सरसों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। सीजन के समय सरसों का भाव कम था, लेकिन अब ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव (Sarso mandi bhav) हाई पर चल रहा है। सरसों के रेट बढ़ने से अब किसान स्टॉक सरसों को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। किसानों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने गेहूं, सरसों, चना और जौ समेत अनेकों फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP तय कर दिया है।
सरसों की कीमतों ने तोड़ डाला रिकॉर्ड –
सरसों के भाव (musturd price today) आए दिन रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। सरसों का अधिकतम रेट अब 7125 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इस बार सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपये क्विंटल तय किया है। अब ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव MSP से ऊपर चल रहा है। इससे पहले सरसों का अधिकतम रेट 7150 रुपये क्विंटल ही चल रहा था। कुछ राज्यों में सरसों की गुणवत्ता, वैरायटी व मांग और आपूर्ति स्थिति के अनुसार भाव में भिन्नता भी देखने को मिल रही है।
जयपुर मंडी में आज सरसों का रेट 7150 से 7175 रुपये प्रति क्विंटल है।
भरतपुर मंडी में सरसों 6780 रुपये क्विंटल बिक रही है।
सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव 7105 से 7125 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
दिल्ली में सरसों का ताजा रेट 6900 रुपये क्विंटल है।
बरवाला मंडी में आज सरसों का भाव 6600 रुपये क्विंटल रहा है।
राजस्थान की गोयल कोटा मंडी में सरसों 7000 रुपये क्विंटल बिक रही है।
चरखी दादरी में सरसों का ताजा भाव 7050 रुपये क्विंटल स्थिर रहा है।
अलवर मंडी में सरसों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है यह 6800 रुपये क्विंटल रहा है।
हिसार मंडी में आज सरसों का भाव 6900 रुपये क्विंटल पर स्थिर रहा है।
मुरैना मंडी में सरसों का भाव 6750 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है।
ग्वालियर मंडी में सरसों 6800 रुपये क्विंटल बिक रही है।
टोंक मंडी में सरसों भाव 6680
निवाई मंडी में सरसों भाव 6700
सिवानी में सरसों भाव 6550
खेरली मंडी में सरसों भाव 6825
अशोकनगर मंडी सरसों भाव 6300 से 6700
हिण्डौन सरसों भाव 6777
गंगापुर सिटी मंडी सरसों भाव 6780

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		