Weather Update : वर्तमान में देश के हर क्षेत्र में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। देशभर में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। कुछ राज्यों में तो अभी भी मानसून जैसा हाल बना हुआ है। देश में कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है, तो कहीं ठंड का आगमन हो चुका है। वहीं, कुछ क्षेत्र अभी भी शुष्क बने हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज दिनभर देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी दो-तीन दिनों तक कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।
वर्तमान में उत्तर भारत में और दक्षिण भारत में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं। विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और पंजाब में आज बादल छाए रहने की उम्मीद है।
वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है और हाई लेवल वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। इसके अलावा मोंथा चक्रवर्ती तूफान का असर भी कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड और केरल जैसे कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में विभाग ने यहां के लिए चेतावनी भी जारी की है। चलिए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।
जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिवाली के बाद से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर (NCR Weather) क्षेत्र में ठंड का आगमन हो गया है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार दिल्ली में हल्की धुंध छाई रह सकती है। इसी के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी इस दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR) में आज यानी 30 अक्टूबर को बूंदाबांदी होने की भी संभावना बनी हुई है। इसी के साथ यहां प्रदूषण का स्तर भी बड़ा हुआ है। वर्तमान में दिल्ली का एक्यूआई 300 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। यह एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में आता है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव (Change in Weather) देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी व बारिश देखने को मिल सकती है। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज यानी 30 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में बिहार में छठ पर्व मनाया जा रहा है। छठ महापर्व के दौरान प्रदेश में काफी बारिश देखने को मिल रही है। इसके चलते ठंड भी बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज यानी30 अक्टूबर को बिहार में मौसम (weather Alert) बिगड़ सकता है।
मोंथ चक्रवात के प्रभाव के चलते पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, जमुई और बांका जैसे क्षेत्रों में आज तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कल और परसों यानि 30 और 31 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवानंद, सानंद, सीतामढ़ी, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल में अत्यधिक तेज बारिश होने की विभाग ने संभावना जताई है।
जानें पहाड़ी क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम
विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज यानी 30 अक्टूबर को कई पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा ऊपरी इलाकों में इस दौरान बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार आज यानी 29 अक्टूबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कई अन्य पहाड़ी क्षेत्र में ठंड ज्यादा हो सकती है।
दक्षिण भारत में कैसा है मौसम का मिजाज
उत्तर भारत के अलावा अगर हम बात करें दक्षिण भारत के मौसम की तो यहां पर तेज हवाओं और भारी बारिश (Barish Alert) का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवात के कारण आने वाले 48 घंटे में दक्षिण भारत के कई इलाकों में भयंकर तबाही देखने को मिल सकती है।
विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओड़ीशा, झारखंड व गुजरात जैसे कई इलाकों में मोंथा चक्रवात का बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में तूफान के चलते रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
