Bihar Weather : देश के कई इलाकों में मौसम बदलाव के दौर पर चला हुआ है। इन दिनों ठंड़ ने देश के कई इलाकों में अपनी दस्तक दे दी है। बात की जाएं बिहार के मौसम की तो इन दिनों बिहार के कई इलाकों में जबरन ठंड़ ने अपने पैर पसार लिए है। IMD की तरफ से देश के कई इलाकों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते है आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
नवंबर महीने की शुरुआत (Beginning of November) हो चुकी है और देश के कई इलाकों में ठंड ने अपने पैर जमाने शुरू कर दिया है। बदल रहे मौसम के इस मिजाज को देख आईएमडी की तरफ से भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है तथा बताया गया है कि किन-किन इलाकों में कोहरा लोगों के लिए समस्या बनेगा।
फिलहाल देश के कई ग्रामीण इलाकों में रजाई और कंबल निकालने लगे हैं। वहीं, रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। आइए खबर में जानते है आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
कोहरे को लेकर जारी किया अपडेट
IMD ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 24 से 72 घंटों में उत्तर बिहार (Bihar Ka Mausam) के कई जिलों में कोहरा छा सकता है। इन जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से वाहन चालकों को सावधान (IMD Alert) रहने की सलाह दी गई है।
दिन में धूप, रात में ठंड़
बिहार के तापमान (Bihar temperature) की बात करें तो फिलहाल न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें ठंडी होंगी।
बरसात के आसार बेहद कम
IMD के वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार में अगलें पांच दिन तक मौसम (Weather Updates) शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। नवंबर 15 के करीब भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में हल्की बारिश हो सकती है। 2024 के नवंबर में लगभग 10 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस बार 12 से 15 मिमी बारिश होने की संभावना है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…?
IMD की तरफ से अनुमान लगाया गया है कि नवंबर महीने के पहले सप्ताह में रात के समय ठंड काफी होगी, लेकिन दिन के समय धूप निकलने से ठंड में राहत मिल सकती है। नवंबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक (28-30°C) और न्यूनतम तापमान 22-23°C तक रहने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna Meteorological Centre) ज्ञानिकों का कहना है कि इस बार सर्दी एक हफ्ता पहले आ रही है। अक्टूबर के अंत में पछुआ हवाएं तेज हो गईं, जिससे न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से घना कोहरा और ठंडी हवाएं शुरू हो सकती हैं।
