IMD Weather Update : देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और अब ठंड ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय अब धूंध नजर आने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम –
देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। कई दिनों से तापमान में धीरे धीरे गिरावट आ रही है। जिसकी वजह से अब ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में भी सर्दी का एहसास रहता है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। यूपी हो या दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam update) हर जगह सुबह और शाम अब धूंध नजर आने लगी है। वहीं मॉनसून बीतने के बाद भी बारिश का सिलसिला कई राज्यों में अभी तक जारी है।
12 राज्यों में होगी बारिश –
हाल ही में मौसम विभाग (IMD Weather) ने देश के 12 राज्यों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कुछ इलाकों में 5 नवंबर को मेघ गर्जन और बिजली चमकनके साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam), मेघालय,त्रिपुरा, मइपुर और मिजोरम में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली के मौसम का हाल –
दिल्ली- एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में इन दिनों तेजी से तापमान गिर रहा है और दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम को धूंध छाने लगती है। सुबह कोहरे की परत भी देखी जा रही है। मौसम विभाग (Weather Update) ने अगले तीन दिन तक आसमान में हल्की बादल छाए रहेंगे। सुबह और देर रात को हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दूसरी तरफ प्रदूषण से भी लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। वजीरपुर इलाके का एयक क्वालिटी इंडेक्स सुबह 6 बजे तक 264 रहा है, जबकि विवेक विहार का एक्यूआई 271 और आनंद विहार का एक्यूआई 281 रहा है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बदलेगा मौसम –
पहाड़ी राज्यों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और बारामूला पर्यटन स्थल पर ताज़ा बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इसके साथ ही तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल (Himachal Weather) का मौसम भी खराब है. मौसम विभाग ने 5 नवंबर को ऊना, हमीरपुर,बिलासपुर,चंबा, मंडी,सोलन और कांगड़ा, में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
यूपी में ठंड ने दी दस्तक –
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में भी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में अब पहले के मुकाबले धूप में भी कमी देखने को मिल रही है। वहीं रात में पारा गिरने लगा है जिससे ठंड तेजी से बढ़ने का अनुमान है। राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई है। वहीं, 5 और 6 नवंबर को भी मौसम साफ रहेगा।
उत्तराखंड का मौसम –
उत्तराखंड में (Uttarakhand Weather) भी मौसम बदल रहा है। अब यहां पर धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। पर्वतीय इलाकों में शीत लहर चल रही है, जिसकी वजह से तेजी से ठंड बढ़ रही है और रात में पारा काफी गिर जाता है। शीत लहरों का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। IMD ने देहरादून समेत उत्तरकाशी,टिहरी, चमोली, बागेश्वर,पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग (aaj ka Mausam) ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, आज यानी 5 नवंबर को भी उत्तराखंड में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
