IMD Weather : देशभर के ज्यादातर राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम अब कोहरा छाने लगा है और कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने कई राज्यों में गरज चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं अगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम।
मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है अब गर्मियों का सीजन जा चुका है और ठंड ने अपना दम दिखना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के राज्यों में तेजी से तापमान में गिरावट आ रही है। कई राज्यों में तो सुबह और शाम के समय धूंध भी नजर आने लगी है। वहीं मानसून के जाने के बाद भी कई जगहों पर अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं कहीं बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Mausam) में प्रदूषण ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। 7 और 8 नवंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम (Weather Update) में बड़ा बदलाव आने वाला है। उत्तर-पूर्व मानसून के एक्टिव होने से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।
इन राज्यों में होगी बारिश –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam), मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने से ठंड का एहसास होगा। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है। ऐसे में खराब मौसम के चलते लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
पहाड़ों पर दिखेगा मौसम का कहर –
पहाड़ों पर कई दिनों से बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। ऊंची चोटियों जैसे शिंकुला, कुंजुम, रोहतांग दर्रा और बारालाचा में बर्फबारी हो रही है। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंच गया है।
उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम –
उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खासकर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से शीतलहर का एहसास हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यहां बारिश और बर्फबारी के कारण घाटी और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में काफी कम हो गया है। अगले 2 दिनों में मौसम और भी गंभीर हो सकता है।
दिल्ली में बदलेगा मौसम –
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। आईएमडी (IMD Mausam) ने अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इससे दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिल सकती है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव –
मौसम विभाग ने राजस्थान (Rajasthan Rain Alert) में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। लेकिन अब मौसम शुष्क बना रहेगा। आने वाले दिनों में तेजी से तापमान में गिरावट आएगी। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी भागों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से बारिश भी हो सकती है।
यूपी में ठंड ने दी दस्तक –
उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) का मौसम तेजी से बदल रहा है। नवंबर की शुरूआत के साथ ही ठंडक का एहसास होने लगा है। कोहरा भी जल्द ही दस्तक देने वाला है। उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहेगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का कुछ असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। हालांकि, अब प्रदेश में बारिश नहीं हेागी। लेकिन कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम में हल्के परिवर्तन और सतही हवाओं चलने से सुबह के समय तापमान गिर सकता है।
बिहार (Bihar Ka Mausam) में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सर्दी और कोहरे की दस्तक 10 नवंबर तक हो सकती है। बिहार में मौसम बदलने के संकेत के बीच कुछ स्थानों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
