Winter Destinations : नवंबर के महीने में हल्की सर्दी की शुरुआत होती है। ऐसे में इस महीने का घूमने का मजा ही अलग होता है। अगर आप भी नवंबर माह में घूमने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको नवंबर में घूमने (Winter Destinations) के लिए ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप नवंबर के महीने में एक्सपलोर कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
नवंबर के महीने में देशभर का मौसम सुहावना होता है तो ऐसे में कई लोग घूमने फिरने का प्लान करते हैं। नवंबर का ये महीना लोगों के लिए खूबसूरत स्थलों की सैर करने का सबसे अच्छा (Winter Destinations) समय है। आज हम आपको इस खबर में देश की ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां एक्सप्लोर कर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।
मनाली भी है घूमने के लिएबेस्ट
हिमाचल प्रदेश की गोद में बसा मनाली (manali best places) घूमने-फिरने के लिए काफी मशहुअर है। ये जगह शीतकालीन पर्यटन स्थलों में से एक है। नवंबर के महीने में यह पहाड़ी शहर बर्फीले स्वर्ग में तब्दील हो जाता है। आप इस जगह पर स्नोबोर्डिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकते हैं। इस जगह को एक्सपलोर कर आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।
यहां पर शांत वातावरण में लोगों को हडिम्बा मंदिर और वशिष्ठ हॉट स्प्रिंग्स में आध्यात्मिक अहसास होता है। यह घूमने फिरने के लिए बेस्ट है।
सफेद परलोक में तब्दील हेा जाता है गुलमर्ग
सर्दियों के आते ही जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg in Jammu and Kashmir) एक स्वपिल सफेद परलोक में तब्दील हो जाता है। बता दें कि यह स्कीइंग और बर्फीले रोमांच के लिए बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। पहाड़ों की चोटियों पर यहां का दृश्य देखने लायक है।यहां का वातावरण उन पर्यटकों को अट्रेक्ट करता है, जो बर्फ की पहली फुहारों का आनंद लेना चाहते हैं। यहां पर घूमने फिरने से आपकी ट्रिप बेहद यादगार बन जाएगी।
बेहद मशहुर है गुजरात का कच्छ का रण
अगर आप इस गुलाबी ठंड में संस्कृति और रंग देखना पसंद करते हैं, तो इसके लिए आप चाहे तो गुजरात का कच्छ का रण देखने जा सकते हैं। इस महीने में मशहुर रण उत्सव (Rann of Kutch in Gujarat) की शुरुआत होती है, जो एक सांस्कृतिक उत्सव है। इस मौसम में गुजरात का कच्छ का रण रेगिस्तान अलौकिक लगता है, जो पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव देता है। गुजरात का कच्छ का रण रोमांच और संस्कृति के दृश्य से बेहतरीन है।
उत्तराखंड का ओली है छूपा हुआ रत्न
अगर आप पहाड़ी दृश्य देखने के शौकिन है तो इसके लिए औली (Oli of Uttarakhand) आपके लिए बेस्ट पर्यटन स्थल हो सकता है। बता दें कि यह जगह बर्फ से ढकी नंदा देवी और त्रिशूल चोटियों के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करता है। नवंबर के इस गुलाबी ठंड के मौसम में यहां बर्फबारी का मौसम शुरू होता है, जो इसे स्कीइंग के लिए आदर्श बनाता है। घूमने के लिए औली रोपवे आपको एक बेहतरीन अनुभव देगा, जहां से आपको राजसी हिमालय के मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता हैं। बता दें कि औली सर्दियों में एक बेहद अविस्मरणीय विश्राम स्थल है।
इस हिल स्टेशनों में करें विजिट
स्कॉटलैंड (scotland) के नाम से मशहुर शिलांग घूमने फिरने के लिए एक मनमोहक हिल स्टेशनों (hill stations) में से एक है। इस महीने में मौसम सुहावना होने के चलते एलिफेंट फॉल्स और उमियम झील जैसे झरनों के लिए बेहतरीन है। आप इस जगह पर वार्ड्स झील के किनारे घूम सकते हैं। पहाड़ियां कोहरे और संगीत समारोहों से यहां पर लोगों को खूब आनंद आता हैं। आप मेघालय के इस हिल स्टेशन पर प्रकृति और संस्कृति का आनंद ले सकते हैं।
