शुक्रवार के दिन स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं। कहीं आपके शहर में भी तो नहीं छुट्टी, आइए इसकी जानकारी लेख में जानते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी १४ नवंबर को देश में बाल दिवस धूम धाम से मनाया जाएगा, यह दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू क जयंती के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी की जयंती पर यह दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इन्हे बच्चे बहुत प्रिय थे और ये बहुत प्यार करते थे। बच्चे अपना प्यार दर्शाने के लिए इन्हे चाचा नेहरू कहते थे। नेहरू कहते थे कि बच्चे ही हमारा आने वाला कल हैं, इसलिए इन्हे सही राह और शिक्षा की जरूरत है।
बाल दिवस पर कार्यक्रम और इसका महत्व
बाल दिवस के दिन स्कूल और शैक्षणिक स्नास्थानों में अलग अलग कार्यक्रम समारोह आयोजित किए जाते हैं जिसमें बच्चे अपनी अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। इस दिन स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रोग्राम और बच्चों द्वारा भाषण दिए जाते हैं। वहीं कई जगहों पर इस दिन अवकाश भी रहता है।
बच्चों का अच्छा विकास हो सके और उनका बेहतर और उज्जवल भविष्य बने इसकी कामना की जाती है। भावपूर्ण और सम्मान के साथ पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है।
