किसान अगर कम जमीन से ज्यादा आमदनी करना चाहते हैं तो चलिए बताते हैं एक गजब की खेती के फार्मूले के बारे में जिसमें एक हाईटेक किसान कहलाएंगे-
किसानों को ज्यादा मुनाफा देने वाली सब्जी
कई तरह की सब्जियां हैं जो की पारंपरिक फसलों की तुलना में अनाज की खेती की तुलना में ज्यादा मुनाफा देती है। जिसमें आज बात कर रहे हैं शिमला मिर्च की खेती की, और यह खेती सामान्य तरीके से नहीं बल्कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके किसान करेंगे तो प्रति एकड़ ₹1200000 की फसल बेच पाएंगे। एक बार लगाकर 8 महीने तक आमदनी ले सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं शिमला मिर्च की खेती के इस तरीके के बारे में।
शिमला मिर्च की आधुनिक तरीके से खेती कैसे करें
शिमला मिर्च की खेती से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए लंबे समय तक उत्पादन लेने के लिए किसान कई आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की नेट हाउस में ड्रिप और मल्चिंग का इस्तेमाल करके शिमला मिर्च की खेती कर सकते हैं। जिससे एक बार लगाने के बाद जुलाई से लेकर फरवरी तक किसान को उत्पादन मिलता है। जून महीने में पौधों को ट्रांसप्लांट कर सकते हैं, उसके बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह से उत्पादन मिलना शुरू हो जाएगा। यह सिर्फ अनुमान नहीं है बल्कि कई किसानों को इससे तरीके से खेती करके फायदा हो रहा है। उन्हें इसमें ज्यादा आमदनी होती है तो चलिए जानते हैं कितना उत्पादन मिलेगा, और कीमत कितनी मिलेगी।

उत्पादन, कीमत और आमदनी जानिये
अगर नेट हाउस में ड्रिप और मल्चिंग का इस्तेमाल करके शिमला मिर्च की खेती करते हैं तो किसान को लंबे समय तक उत्पादन मिलता है। जिसमें 5 महीने में किसानों को 5 से 6 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। जिससे 12 लाख रुपए की आमदनी हो जाती है। किसान बताते हैं कि जब भी वह तुड़ाई करते हैं तो एक बार में 15 से 23 क्विंटल तक उत्पादन प्रति एकड़ उन्हें मिल जाता है और मंडी भाव ₹55 प्रति किलो तक चला जाता है। जिससे अच्छी आमदनी होती है।
लेकिन कभी-कभी कीमत 20 और ₹30 भी मिलती है। जिसमे MP में इस समय थोक खरीदारों के लिए भाव ₹31.46 प्रति किलोग्राम के आसपास है। लेकिन मंडी में जब आवक कम और डिमांड ज्यादा होती है तो उस समय भाव अधिक भी मिल जाते हैं। किसान तीन चार महीने में ही 250 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं।
इससे और अगर नेट हाउस में, पॉली हाउस में शिमला मिर्च की खेती की जाती है तो 8 महीने से ज्यादा तक उत्पादन ले सकते हैं। खुले में शिमला मिर्च की खेती करने पर फसल की गुणवत्ता उतनी अच्छी नहीं होती है। उत्पादन भी तीन महीने तक ही मिल पाता है। इसलिए नेट हाउस में इसकी खेती करना ज्यादा अच्छा रहता है, कीट रोग की समस्या कम आती है। तापमान में किसान का नियंत्रण रहता है।
