November Vacation Spots : नवंबर का महीना घूमने के लिए एकदम बेस्ट होता है। नवंबर के इस महीने में न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही गर्मी होती है तो ऐसे में इस सुहावने मौसम में फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको इस खबर में ऐसी डेस्टिनेशन (Places to Visit in November) के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप इस महीने फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
नवंबर के मौसम का मिजाज घूमने के लिहाज से काफी सुहाना होता है। नवंबर के इस महीने में घूमने में काफी मजा आता है। अगर आप भी नवंबर में फैमिली के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में नवंबर में घूमने की ऐसी जगहों के (November Vacation Spots) बारे में बताएंगे, जहां घूमकर आपका मन एकदम खुश हो जाएगा।
गोवा भी कर सकते हैं एक्सप्लोर
नवंबर में आपके घूमने के लिए गोवा (Goa Best Places)भी बेस्ट प्लेस हो सकता है। नवंबर के महीने में यहां का मौसम खुशनुमा हो जाता है। इस गुलाबी ठंड में गोवा में समुद्र का पानी भी शांत और साफ होता है। आप यहां पर कई चीजों का मजा ले सकते हैं। नवंबर में गोवा की नाइटलाइफ भी देखने लायक होती है। आप इस जगह पर ऐतिहासिक चर्च और पुर्तगाली आर्किटेक्चर देख सकते हैं।
उदयपुर की लेक सिटी है बेस्ट
नवंबर में राजस्थान का ‘लेक सिटी’ उदयपुर (Udaipur Best Places) देखने लायक होता है। इस गुलाबी ठंड में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। इसके साथ ही आप उदयपुर में नाव की सवारी, सिटी पैलेस की भव्यता और सज्जनगढ़ किले से सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। इस मौसम में यहां पर घूमना आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी। शाम को झील के किनारे बने रेस्तरां में डिनर का अपना ही मजा है।
केरल में करें विजिट
नवंबर में घूमने के लिए केरल (Kerala tourist spots) बेस्ट प्लेस हो सकता है, क्योंकि मॉनसून के बाद ये पूरा राज्य हरा-भरा होता है। आप चाहे तो केरल के अलेप्पी की मशहूर बैकवाटर हाउसबोट में विजिट कर सकते हैं। इस राज्य में पहाड़ियों की सुंदरता देखने लायक होती है। आप यहां पर नेशनल पार्क में वन्यजीवों को निहार सकते हैं। केरल का शांत वातावरण आपको अलग ही अनुभाव देगा।
देख आएं गुजरात के कच्छ का रण
इसके अलावा आप घूमने के लिए गुजरात के कच्छ के रण (Rann of Kutch) को देखने जा सकते हैं। इस गुलाबी सर्दी में यहां पर रण (Gujrat Rann of Kutch) उत्सव की शुरुआत होती है। कच्छ के रण में चमकता हुआ सफेद रेगिस्तान एक जादूई नजारे जैसा लगता है। इस गुलाबी सर्दी में आप कच्छ की संस्कृति, शिल्प कला और स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा भी ले सकते हैं।
नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट है मनाली
आप नवंबर में घूमने के लिए मनाली में विजिट (visit in manali) कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली है। इस गुलाबी ठंड में बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा देखने लायक होता है। मनाली में आप कई चीजों के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस जगह पर आप प्राचीन मंदिर के दर्शल कर सकते हैं और वहां की संस्कृति भी देख सकते हैं।
