Maruti Cars Updates : अगर आप भी हाल फिलहाल में नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आज हम आपको इस खबर में मारुति की ऐसी एसयूवी (Maruti Cars Updates) के बारे में बताने वाले हैं, जिस पर आपको 25 हजार का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस गाड़ी में कई दमदार फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस एसयूवी के बारे में।
अगर आप भी मारुति सुजुकी की एसयूवी को पसंद करते हैं और नई एसयूवी को खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके पास मारुति की एक धाकड़ एसयूवी को खरीदने का बंपर मौका है, क्योंकि इस समय में आपको मारुति की एक एसयूवी (Maruti Suzuki Car Discount) पर 25 हजार तक का फायदा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं मारुति सुजुकी की इस एसयूवी के बारे में।
जानिए क्या मिल रहे ऑफर्स
रिपेार्ट के अनुसार मारुति की इस नई एसयूवी (Maruti’s new SUV) पर आपको 25 हजार का फायदा एक्सचेंज बोनस या फिर 25 हजार के स्क्रैप बोनस के रूप में दिया जाने वाला है। मारुति सुजुकी की ये एसयूवी 8 लाख 25 हजार 900 रुपए से शुरू होती और इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 13.01 लाख रुपये देने होंगे।
मारूति सुजुकी ब्रेजा की कीमत
कीमतों की बात करें तो मारूति (Maruti Suzuki Breeza Rivals) की इस एसयूवी का कड़ा मुकाबला Tata Nexon, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी गाड़ियों से सीधे तौर पर होता है। कीमतों के तौर पर टाटा नेक्सॉन की कीमत 7.99 लाख तय की गई है और सोनेट की कीमत 7.30 लाख और Venue की कीमत 7,89,900 रुपए तय की गई है।
स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी एसयूवी
दरअसल, आपको बता दें कि ब्रेजा (Maruti Suzuki Breeza Price) में न्यू जेनरेशन K सीरीज पर 1.5 डुअल जेट WT इंजन भी मिलता है। बता दें कि ये एसयूवी स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दी जाती है। ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K सीरीज का इंजन 137Nm टॉर्क और 103hp की पावर को जेनरेट करता है।
मिलेंगे ये खास सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से इस एसयूवी ब्रेजा में 20 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स (Maruti Suzuki Breeza Features) देखने को मिलते हैं। जैसे कि इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, ESP (Electronic Stability Program), हिल होल्ड असिस्ट जैसे खास फीचर्स के साथ ये एसयूपी मिलती है। इतना ही नहीं इस एसयूवी में आपको हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, स्मार्टप्ले प्रो प्लस इंफोटेंमेंट सिस्टम और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे खास फिचर्स (Features of Maruti Suzuki Breeza) भी देखने को मिलने वाले हैं।
