EV Cars : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है और इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता के चलते भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ईवी कारें का डंका बज रहा है। अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई ईवी कार लेने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको बेस्ट ईवी कारों (Best Electri Cars) से रुबरू कराने वाले हैं, जो कम कीमत में आपको फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगी।
देशभर में इन दिनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से भारतीय बाजारों में ईवी कंपनियां भी नए फीचर्स के साथ बढ़िया एसयूवी कारें लॉन्च कर रही है। अगर आप भी ईवी कारों के शौकिन है तो आज इस खबर में हम आपको देशभर में खूब बिकने वाली मिड साइज ईवी कारों (Best EV Cars) के बारे में बताने वाले हैं।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक देगी बढ़िया रेंज
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक कार (Hyundai Creta Electric Car) भी Creta Electric चार्जिंग स्पीड में बेहद तेज है। इस एसयूवी की 42kWh बैटरी सिर्फ 4 घंटे में 11kW चार्जर से एकदम फुल हो जाती है। वहीं, इसके 11kW वाला चार्जर हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड को एक्स्ट्रा पैसे देकर जोड़ना पड़ता है।
सुपरफास्ट चार्जिंग के मामले में बेस्ट है कार
Tata Curvv EV (Tata Curvv EV Features) भी सुपरफास्ट चार्जिंग के मामले पर टॉप पर आती है। इस एसयूवी में 7.2kW AC चार्जर सबसे तेज है। इस एसयूवी के 45kWh बैटरी वालें वेरिएंट को चार्ज होने में तकरीबन 6.5 घंटे का वक्त लग सकता है और 55kWh वाले को फुल चार्ज होने में सिर्फ 7.9 घंटे लगते हैं। खास बात यह है कि 7.2kW चार्जर सभी वेरिएंट में फ्री मिलता है।
MG Windsor ईवी का लूक
आप ईवी खरीद रहे हैं तो Windsor EV (Windsor EV Features) बेस्ट हो सकती है। ये ईवी लुक में थोड़ी अलग है, लेकिन ये एक मिड-साइज SUV ही है। इस एसयूवी में दो बैटरी वेरिएंट 38kWh और 52.9kWh मिलती है। अगर इस एसयूवी में 38kWh वाली में 7.4kW चार्जर मिलता है तो 7 घंटे फुल चार्ज में लगते हैं। वहीं, कहीं सस्ते वेरिएंट में चार्जिंग का समय थोड़ा है।
Mahindra BE 6 भी है दमदार एसयूवी
इसके साथ ही महिंद्रा BE 6 दिखने में काफी दमदार है। इस एसयूवी में 59kWh वेरिएंट और 79kWh वेरिएंट वाली कार देखने को मिलती है। महिन्द्रा की इस एसयूवी 59kWh वाली में स्टैंडर्ड 7.2kW चार्जर से फुल चार्ज होने में 8.7 घंटे का समय लगता हैं।अगर इस एसयूवी (Mahindra BE Range) में 11.2kW वाला चार्जर जोड़ दें तो सिर्फ 6 घंटे में कार फूल चार्ज हो जाएगी और बड़ी बैटरी के चलते बढ़ृया रेंज मिलती है।
MG ZS ईवी भी है बेस्ट
आप चाहे तो ZS EV ले सकते हैं। ये भारत की पहली मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV (Mid-size electric SUV) है। इस एसयूवी में 50.3kWh बैटरी को 7.4kW चार्जर से 8.5-9 घंटे का वक्त लगता हैं। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से इस एसयूवी में 7.4kW चार्जर और घर पर इंस्टॉलेशन पूरी तरह फ्री दी जाती है।
