IMD Weather Alert : मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है वहीं, दक्षिण भारत में वर्तमान समय में तेज बारिश दर्ज की जा रही है। ऐसे में आईएमडी की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि देश के अधिकतर हिस्सों में वर्तमान में मौसम कैसा है और आने वाले दिनों में मौसम की क्या कुछ स्थिति रहने वाली है। आईएमडी (IMD Weather Alert) की ओर से जारी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों में लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
शीत लहर और कड़ाके की ठंड जारी
देश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच उत्तर भारत में शीत लहर और कड़ाके की ठंड (Cold Wave) का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, दक्षिण भारत में भयंकर बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विभाग ने अपने वेदर अपडेट में बताया है कि आगामी दो दिनों तक पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ जैसे क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना है।
ऐसे में विभाग ने यहां के लिए चेतावनी भी जारी की है। इसी के साथ भारत मौसम विभाग ने 18 से 22 नवंबर तक मछुआरों को समुद्री तत्वों से दूर रहने की हिदायत दी है।
जानें उत्तर भारत में कैसा है मौसम
उत्तर भारत के राज्यों में लगातार ठंड का स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में कई शहरों में सुबह-शाम के समय तापमान में अच्छी गिरावट (Temp Down) देखने को मिल रही है। वहीं, दिन में होने वाली धूप से भी लोगों को कुछ राहत मिलती है। इसके अलावा पिछले कई दिनों से दक्षिण में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
जानें मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है, उसके अनुसार 19 नवंबर को मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल मध्य प्रदेश में शीत लहर का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 20 नवंबर, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आज यानी 18 नवंबर और मध्य महाराष्ट्र में कल यानी 19 नवंबर को कई क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती हैं। ऐसे में विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
जानें दिल्ली एनसीआर के मौसम का हाल
भारत मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार आज दिल्ली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में शीतलहर चली हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर में 19 से 23 नवंबर तक तापमान में गिरावट होगी, जिसके चलते ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का यह भी मानना है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि दिल्ली वासियों को सुबह के समय शीत लहर का कहर झेलना पड़ सकता है।
जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट (Latest Weather Update) जारी किया गया है उसके अनुसार कल उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 19 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर, बाराबंकी, इटावा, प्रयागराज और लखनऊ जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं। वहीं, इस दौरान उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, आगामी दिनों में एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ेगा।
उत्तराखंड में तापमान में होगी गिरावट
आईएमडी की ओर से जो वेदर अपडेट (Weather Update) जारी किया गया है उसके अनुसार कल यानी 19 नवंबर को उत्तराखंड के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल राज्य के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
कल मुख्य शहरों में कितना रहेगा तापमान
आईएमडी की ओर से जो वेदर अपडेट (IMD Weather Alert) जारी किया गया है, उसमें विभिन्न शहरों में कल रहने वाले तापमान का पूर्वानुमान भी लगाया गया है। इस वेदर अपडेट के अनुसार कल यानी 19 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा कोलकाता में कल यानी 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके अलावा चेन्नई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। इसके अलावा पटना में 19 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान आईएमडी की ओर से जारी किया गया है।
