Best Destination :ट्रैवलिंग का शौक किसे नहीं होता है। हर कोई अपनी बिजी शेड्यूल के बीच कुछ वक्त निकालकर घूमना चाहता है। अगर आप भी इन दिनों घूमना चाह रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां घूमने के लिए ये महीना बेस्ट हो सकता है। इस मौसम में इन जगहों (Best Destination in India) पर घूमकर आपका मन खुश हो जाएगा। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में।
नवंबर का ये महीना घूमने-फिरने के लिहाज से एकदम बेस्ट है। आप इस मौसम में कई जगहों पर विजिट कर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी नवंबर में कहीं घूमने का प्लान बन रहे हैं और इस बात को लेकर कन्फयूज है कि आपको कहां घूमना चाहिए तो इस खबर में हम आपको ऐसी जगहों (Best Destination ) के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपका मन खुश हो जाएगा।
गोवा में करें ट्रिक का प्लान
नवंबर के महीने में घूमने के लिए गोवा भी एक परफेक्ट जगह है। इस महीने में गोवा (Goa Best Places)का मौसम खुशनुमा हो जाता है। इस मौसम में गोवा पर समुद्र का पानी शांत और साफ होता है। इतना ही नहीं इस जगह पर आप कालंगूट, बागा, अंजुना जैसे मशहूर बीचों का मजा ले सकते हैं। नवंबर में गोवा की नाइटलाइफ भी देखने लायक होती है।
उदयपुर भी है बेस्ट प्लेस
इस मौसम में घूमने के लिए उदयपुर (Udaipur visiting places) भी एक बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। उदयपुर में आप सिटी पैलेस, पिछोला झील और जगदीश मंदिर में विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां आप सज्जनगढ़ मानसून पैलेस से शहर का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। इतना ही नहीं उदयपुर में आप फतेह सागर झील पर नौका विहार का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही बागोर की हवेली भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
केरल में कर सकते हैं विजिट
नवंबर में घूमने के लिए केरल भी शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। केरल (Kerala best places) का शांत वातावरण दिमाग और शरीर दोनों को खुश कर देता है। नवंबर में केरल बेहद ही खूबसूरत रूप में होता है। मॉनसून के बाद केरल पूरा हरा-भरा लगता है। इस मौसम में यहां का तापमान सामान्य रहता है। केरल शहर में मुन्नार की चाय की पहाड़ियों की सुंदरता देखने लायक होती है।
गुजरात का कच्छ का रण
इस गुलाबी सर्दी में घूमने के लिए गुजरात भी बेस्ट हो सकता है। गुजरात का कच्छ का रण (kachch ka ran) घूमने के लिए शानदार जगह है। इस मौसम में यहां पर रण उत्सव की शुरुआत होती है। यहां पर पूर्णिमा की रात को चांदनी में चमकता हुआ सफेद रेगिस्तान किसी जादूई नजारे जैसा लगता है। आप इस जगह पर कच्छ की संस्कृति, शिल्प कला और स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा भी ले सकते हैं।
शिलांग में करें इन जगहों को एक्सपलोर
आप इस गुलाबी सर्दी के मौसम में शिलांग (Shillong visiting places) का प्लान कर सकते हैं। शिलांग में गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों की महक में आपको दिल खुश हो जाएगा। इस वेडिंग सीजन में आपको यहां पर म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। शिलांग में गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों का अनुभव आपको बार-बार देखने को नहीं मिलेगा।
